LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

मरवाही में कलेक्टर की अचानक दस्तक, स्कूल से पंचायत तक जांच की सख्ती

मरवाही में कलेक्टर की अचानक दस्तक, स्कूल से पंचायत तक जांच की सख्ती

निर्माण कार्य में गड़बड़ी सामने आते ही कलेक्टर सख्त, काम पूरा होने से पहले राशि आहरण पर वसूली के निर्देश; विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर परखी पढ़ाई की हकीकत

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : भदौरा में PM आवास का ‘खेल’! पक्के मकान, ट्रैक्टर और जमीन वालों को भी बांट दी सरकारी रकम…?
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : भदौरा में PM आवास का ‘खेल’! पक्के मकान, ट्रैक्टर और जमीन वालों को भी बांट दी सरकारी रकम…?
September 3, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : भदौरा में PM आवास का ‘खेल’! पक्के मकान, ट्रैक्टर और जमीन वालों को भी बांट दी सरकारी रकम...?...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 2 सितंबर 2026। मरवाही क्षेत्र में बुधवार को कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के औचक निरीक्षण से शिक्षा और पंचायत अमले में हड़कंप की स्थिति रही। कलेक्टर ने शासकीय विद्यालयों से लेकर जनपद पंचायत कार्यालय तक पहुंचकर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान जहां उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे सवाल पूछकर पढ़ाई का स्तर जांचा, वहीं निर्माण कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

कक्षा में पहुंचे कलेक्टर, बच्चों से पूछे पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल

ये खबर भी पढ़ें…
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने नगरवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने नगरवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
September 4, 2026
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने नगरवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने शासकीय हाई स्कूल करहनी का निरीक्षण कर कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने पाठ्यक्रम और विषयों से जुड़े सवाल पूछकर यह जानने की कोशिश की कि बच्चों को वास्तव में कितना समझ आ रहा है। उन्होंने शिक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूरा करने और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में लगातार सुधार के निर्देश दिए।

निर्माण पूरा नहीं, राशि पहले ही निकाल ली! कलेक्टर ने दिखाई सख्ती

ये खबर भी पढ़ें…
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे : आलोक शुक्ला
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे : आलोक शुक्ला
September 4, 2026
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परासी के निरीक्षण में निर्माण कार्य को लेकर बड़ी अनियमितता सामने आई। विद्यालय परिसर में बन रहे अतिरिक्त कक्ष के कार्य का निरीक्षण करने के दौरान पता चला कि कार्य पूर्ण होने से पहले ही राशि आहरित कर ली गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने आहरित राशि की वसूली के लिए एसडीएम मरवाही को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी और वित्तीय गड़बड़ी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

सचिवों की बैठक में कलेक्टर की दो टूक—लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जनपद पंचायत कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक लेकर कलेक्टर ने ग्रामीण विकास योजनाओं और लंबित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सचिवों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी लंबित कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शासकीय निर्माण कार्यों में वित्तीय नियमों की अनदेखी, लापरवाही या किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि सरकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितता पर तत्काल वसूली के निर्देश को इसी सख्ती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!