LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

मस्तूरी : आवास सम्बंधित मामले को लेकर मस्तूरी जनपद सीईओ ने लिया महत्वपूर्ण बैठक….

दुर्गेश चंद्राकर बिलासपुर,                                      मस्तुरी – आवास के कार्यो में तेजी लाने के लिए जनपद पंचायत सीईओ ने महत्वपूर्ण बैठक लिया। बैठक के दौरान जनपद के अधिकारी, कर्मचारी और पंचायत कर्मी मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार आवास के किस्तों के लिये कई हितग्राही जनपद पंचायत मस्तुरी पहुँच जाते है। जबकि इनकी पूर्ण जवाबदेहि ग्राम पंचायत स्तर पर सौपी गई है। इसी दौरान दूसरे और तीसरे क़िस्त के लिए हितग्राही जनपद पंचायत पहुँचे है। उनकी समस्या का निवारण करने के लिए सख्त निर्देशन दिया गया। सूबे के मुखिया भी आवास सम्बंधित मामले को लेकर काफी संवेदनशील है। प्रधानमंत्री आवास को लेकर हितग्राहियों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए जिले स्तर से लेकर जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर तेजी से काम करने के लिए निर्देशित किया गया है। मुखिया के निर्देशन पर जिला और जनपद स्तर पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास के कामो में तेजी लाने के लिए आज मस्तुरी जनपद पंचायत में बैठक लिया गया। बैठक में सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित कर पूर्ण निष्ठा से काम करने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीण रोजगार, आजीविका और बायोगैस को बढ़ावा, 4000 करोड़ की नई योजना को मंजूरी
कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीण रोजगार, आजीविका और बायोगैस को बढ़ावा, 4000 करोड़ की नई योजना को मंजूरी
June 23, 2026
कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीण रोजगार, आजीविका और बायोगैस को बढ़ावा, 4000 करोड़ की नई योजना को मंजूरी रायपुर, 23...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!