LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

CM हेल्पलाइन की शिकायत का असर: जर्जर मकान में रह रहे दिव्यांग अमीरुद्दीन का आवास स्वीकृत

CM हेल्पलाइन की शिकायत का असर: जर्जर मकान में रह रहे दिव्यांग अमीरुद्दीन का आवास स्वीकृत

जीशान अंसारी की रिपोर्ट,कोटा/बिलासपुर। बरसात के मौसम में जर्जर मकान में रहने को मजबूर ग्राम आमागोहन निवासी दिव्यांग एवं मूकबधिर अमीरुद्दीन पिता कबीरुद्दीन के लिए राहत की खबर सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार प्रदीप शर्मा द्वारा मामले को उठाकर CM हेल्पलाइन और जिला प्रशासन तक पहुंचाए जाने के बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। इसके बाद अमीरुद्दीन का नाम आवास प्लस 2.0 की सूची में दर्ज होने से परिवार को पक्के और सुरक्षित आवास की उम्मीद जगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
30 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजकुमार साहू, संकुल देवरीखुर्द में भावभीनी विदाई
30 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजकुमार साहू, संकुल देवरीखुर्द में भावभीनी विदाई
September 10, 2026
30 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजकुमार साहू, संकुल देवरीखुर्द में भावभीनी विदाई जीपीएम,पेंड्रा। संकुल केंद्र देवरीखुर्द, विकासखंड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जर्जर मकान में बना हुआ था हादसे का खतरा

अमीरुद्दीन लंबे समय से जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारों में नमी और कमजोरी बढ़ रही थी। पुरानी खपरैल की छत और क्षतिग्रस्त दीवारों को देखते हुए किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई थी। परिवार और ग्रामीणों ने भी सुरक्षा को देखते हुए अमीरुद्दीन को जर्जर हिस्से से हटकर दूसरे कमरे में रहने की सलाह दी थी। दिव्यांग एवं मूकबधिर होने के कारण उसकी स्थिति और अधिक संवेदनशील मानी जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
संकुल केंद्र सधवानी में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक अर्जुमंद बानो को भावभीनी विदाई, तीन शिक्षकों का सम्मान
संकुल केंद्र सधवानी में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक अर्जुमंद बानो को भावभीनी विदाई, तीन शिक्षकों का सम्मान
September 10, 2026
संकुल केंद्र सधवानी में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक अर्जुमंद बानो को भावभीनी विदाई, तीन शिक्षकों का सम्मान गौरेला। विकासखंड गौरेला के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाई ने वीडियो बनाकर मांगी मदद

अमीरुद्दीन के छोटे भाई रंमजु पिता कबीरुद्दीन ने मकान की जर्जर स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक मदद की गुहार पहुंचाई थी। वीडियो में घर की कमजोर दीवारों और छत की स्थिति दिखाई गई थी।मामला सामने आने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार प्रदीप शर्मा ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण पर उठे सवाल, कहीं रेल लाइन के पार तो कहीं अधूरा पड़ा काम
आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण पर उठे सवाल, कहीं रेल लाइन के पार तो कहीं अधूरा पड़ा काम
September 11, 2026
आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण पर उठे सवाल, कहीं रेल लाइन के पार तो कहीं अधूरा पड़ा काम जीशान अंसारी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CM हेल्पलाइन और कलेक्टर को WhatsApp से पहुंची जानकारी

प्रदीप शर्मा ने CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही जिला कलेक्टर को WhatsApp के माध्यम से मकान की तस्वीरें, वीडियो और पूरी स्थिति की जानकारी भेजी। उन्होंने मांग की कि बरसात के दौरान परिवार की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण कराया जाए और पात्रता होने पर अमीरुद्दीन को आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद संबंधित जनपद एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

त्वरित संज्ञान के बाद आवास प्लस 2.0 में दर्ज हुआ नाम

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद आवास प्लस 2.0 की सूची में ग्राम पंचायत आमागोहन, विकासखंड कोटा, जिला बिलासपुर के निवासी अमीरुद्दीन पिता कबीरुद्दीन का नाम दर्ज दिखाई दे रहा है। इससे परिवार को अब पक्के आवास की उम्मीद बंधी है।आवास निर्माण की आगामी प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ाए जाने की बात सामने आई है।

एक वीडियो से शुरू हुई पहल, प्रशासन तक पहुंची आवाज

इस पूरे मामले में परिवार की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार प्रदीप शर्मा ने मामले को CM हेल्पलाइन और जिला प्रशासन तक पहुंचाया। प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लिए जाने के बाद अब आवास योजना की सूची में नाम दर्ज होने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।अमीरुद्दीन के परिवार के लिए फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि जिस जर्जर मकान में बारिश के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ था, वहां अब सुरक्षित पक्के आवास की उम्मीद दिखाई देने लगी है। साथ ही यह मामला इस बात की ओर भी ध्यान खींचता है कि क्षेत्र में जर्जर मकानों में रहने वाले अन्य जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें भी पात्रता के अनुसार सरकारी आवास योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!