LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही : कमीशनखोरी की पिटारा खुलते ही क्यों…? तिलमिलाई ADO वंदना पैकरा, जांच के जाल में उलझा कर मामले की लीपापोती।

Gpm Self-Help Group Loan Scam: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ब्लॉक मरवाही में FLCRP, RBK, सक्रिय महिला एवं महिला समूह की महिलाओं को ठगने का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में कई महिला समूह से महिलाओं को CIF राशि की लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। और महिलाओं की आरोप है की एक लोन में 5000, 2000, 3000 जैसे सैकड़ो महिला समूह से CIF राशि के ऐवाज में कमीशन PRP कुनैनी सोनवानी व संकुल की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी मरावी के द्वारा कमीशन की राशि ले लिया जाता है। जब इस सम्बन्ध में PRP कुनैनी सोनवानी और संकुल की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी मराबी से पूछा गया तो बताए की ADO वंदना पैकरा कमीशन की राशि ले लेती है। ये आरोप महिलाओं के द्वारा लगाया गया है और इस गंभीर शिकायत पर जाँच अधिकारियो के द्वारा जाँच में पालिता लगा रहें है अभी तक जाँच रिपोर्ट नहीं आया है और शिकायतकर्ता को गुमराह किया जा रहा है। जिसे असंतुष्ट हो कर महिला समूह के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतवनी भी दें रहें है। बता दें की समूह की महिलाओं से CIF राशि के नाम पर कमीशनखोरी एक गंभीर समस्या है। इसमें, कुछ लोग महिलाओं को CIF राशि को दिलाने के नाम पर उनसे कमीशन लेते हैं या उन्हें झूठे वादे करके ठगते हैं। ऐसा करके वे महिलाओं को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं और उनके सशक्तिकरण की प्रक्रिया को बाधित करते हैं। CIF राशि दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी मामले में महिलाओं ने बताया कि ADO वंदना पैकरा व PRP कुनैनी सोनवानी व संकुल की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी मराबी समूह की ग्रुप के सभी महिलाओं को 15 से 50 व 60 हजार रुपए तक का CIF राशि दिलाने के नाम पर 2000 व 3000 से 5000 रुपए तक कमीशन लिया गया जो गंभीर आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
September 12, 2026
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न 27 सितंबर को आयोजित होगी उल्लास कार्यक्रम की महा-परीक्षा,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!