
सूरजपुर । ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ठग अलग अलग तरीके लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सूरजपुरर से सामने आया है, जहां भाजपा नेता से 10 लाख रुपए की ठगी की गई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी असफाक उल्लाह ने 35 दिन में पैसा डबल करने का झांसा दिया और भाजपा नेता से 10 लाख रुपए ले लिया। जिसके बाद अब वो फरार हो गया है। जब इसकी भनक भाजपा नेता को लगी तो वो इसकी शिकायत पुलिस को दी।पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा आरोपी ने अलग अलग लोगों से 40 लाख रुपए की ठगी कर चुका है।
ये खबर भी पढ़ें…

आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण पर उठे सवाल, कहीं रेल लाइन के पार तो कहीं अधूरा पड़ा काम
September 11, 2026
आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण पर उठे सवाल, कहीं रेल लाइन के पार तो कहीं अधूरा पड़ा काम जीशान अंसारी की...















