LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

कलेक्टर दर या खुला खेल? एकलव्य विद्यालय छुरी में मानदेय घोटाले का आरोप

मिथलेश आयम की रिपोर्ट, कोरबा/छुरी। पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। इस बार मामला सीधे-सीधे कलेक्टर दर से मानदेय भुगतान में भारी अनियमितता और कर्मचारियों के आर्थिक शोषण का है। विद्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने अधीक्षिका बबीता एवं प्राचार्य डॉ. अरशद अली पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। महिला कर्मचारी का आरोप है कि शासन द्वारा तय कलेक्टर दरों को ताक पर रखकर जानबूझकर कम मानदेय दिया गया, जबकि कागजों में नियमों का पालन दर्शाया गया। सवाल यह है कि जब दरें स्पष्ट हैं, तो आखिर किसके संरक्षण में यह खुला खेल चल रहा था?पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने इस अनियमितता पर आवाज उठाई, तो उन्हें दबाने और टालने की कोशिश की गई। न तो कोई लिखित जवाब दिया गया और न ही भुगतान में सुधार किया गया। इससे साफ है कि मामला सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश का भी हो सकता है। सूत्रों की मानें तो विद्यालय में अन्य कर्मचारियों को भी कलेक्टर दर से कम भुगतान किए जाने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थीं, लेकिन डर और दबाव के चलते कोई सामने नहीं आ रहा था। अब महिला कर्मचारी के खुलकर सामने आने से पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि

ये खबर भी पढ़ें…
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण
September 18, 2026
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण जीशान अंसारी की कलम से ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

👉 क्या जिला प्रशासन की नाक के नीचे नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं?

👉 क्या सरकारी योजनाओं के नाम पर कर्मचारियों की जेब काटी जा रही थी?

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया भी घेरे में
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया भी घेरे में
September 19, 2026
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

👉 और अगर आरोप सही हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कब गिरेगी गाज?

महिला कर्मचारी ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, बकाया मानदेय भुगतान और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि मामले को दबाने की कोशिश की गई तो वह लिखित शिकायत और दस्तावेजों के साथ आगे जाएगी। वहीं, समाचार लिखे जाने तक अधीक्षिका बबीता एवं प्राचार्य डॉ. अरशद अली की ओर से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है, जो संदेह को और गहरा करता है। अब सबकी नजरें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पर टिकी हैं -: क्या होगा जांच का आदेश या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन कर दिया जाएगा?

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन पेंड्रा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!