LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

खोंगसरा रेलवे स्टेशन पर चाकू लहराने से दहशत, पोर्टर और स्टाफ ने दिखाई बहादुरी

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, खोंगसरा/बिलासपुर :  बिलासपुर जोन के खोंगसरा रेलवे स्टेशन (KGS) में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कुछ युवकों द्वारा स्टेशन परिसर में चाकू लहराकर यात्रियों और ग्रामीणों को धमकाने का मामला सामने आया। घटना से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक अचानक आक्रामक व्यवहार करते हुए चाकू लहराने लगे और आसपास मौजूद लोगों को डराने-धमकाने लगे।

स्थिति को बिगड़ता देख ड्यूटी पर तैनात पोर्टर और रेलवे स्टाफ ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवकों से चाकू छीन लिया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा। स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि छोटे रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बलों की नियमित मौजूदगी नहीं होने से असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खोंगसरा रेलवे स्टेशन पर RPF/GRP की गश्त बढ़ाई जाए, CCTV निगरानी मजबूत की जाए और दोषी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह घटना एक बार फिर छोटे रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमी-मरवाही मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर: ट्रेलर की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौत, यातायात पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल
कोटमी-मरवाही मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर: ट्रेलर की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौत, यातायात पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल
July 3, 2026
मिथलेश आयम, जीपीएम। जिले के कोटमी से मरवाही मुख्य मार्ग पर बेलगाम दौड़ रहे भारी और तेज रफ्तार वाहनों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!