LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

पीएम किसान सम्मान निधि: छत्तीसगढ़ के 24.17 लाख किसानों को मिलेगी 494 करोड़ की राशि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देशभर के किसानों को जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त

पीएम किसान सम्मान निधि: छत्तीसगढ़ के 24.17 लाख किसानों को मिलेगी 494 करोड़ की राशि

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देशभर के किसानों को जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त

ये खबर भी पढ़ें…
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने किया दुर्गा पंडालों का भ्रमण, माँ शेरावाली के दरबार में टेका मत्था
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने किया दुर्गा पंडालों का भ्रमण, माँ शेरावाली के दरबार में टेका मत्था
October 18, 2026
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने किया दुर्गा पंडालों का भ्रमण, माँ शेरावाली के दरबार में टेका मत्था नवरात्रि पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*पीएम सम्मान निधि का राज्य स्तरीय समारोह धमतरी में 19 नवम्बर को

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल*

ये खबर भी पढ़ें…
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित
October 18, 2026
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित डोंगरी टोला में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2242 करोड़ रूपए की सड़कों का होगा शिलान्यास*

रायपुर, 18 नवम्बर 2025/प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत प्रदेश के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 19 नवम्बर को देशभर के किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना की 21 वीं किश्त की राशि ऑनलाईन जारी करेंगे। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों को उनके बैंक खातों में 494 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !
October 20, 2026
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम किसान सम्मान निधि के राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन धमतरी में कल 19 नवम्बर को किया जा रहा है। इस समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। यह कार्यक्रम धमतरी के डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल परिसर में 12.30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 100 से अधिक आबादी वाले 780 बसाहटों को जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 4-क के तहत 2242 करोड़ रूपयों से अधिक लागत की लगभग 2442 किलोमीटर लंबी 774 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के अंतर्गत 17,357 स्वसहायता समूहों को चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकेज निधि के 286 करोड़ रूपयों का वितरण करेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान वॉटरशेड कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय वॉटरशेड महोत्सव का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त वे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित भी करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!