LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

“वन विभाग के अधिकारियों पर संरक्षण के आरोप___कथित रूप से दोषी प्रोप्राइटर द्वारा फर्म का नाम बदलकर नियमविरुद्ध टेंडर हासिल करने का मामला___”

“मरवाही (GPM) “— मरवाही वनमंडल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें वन विभाग के कुछ अधिकारियों पर कथित रूप से एक ठेकेदार को संरक्षण देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि पूर्व डीएफओ के कार्यकाल में कथित रूप से दोषी प्रोप्राइटर बॉबी शर्मा को नियमों की अनदेखी करते हुए पुनः विभागीय सामग्री आपूर्ति का कार्य सौंपा गया।

सूत्रों के अनुसार, उक्त प्रोप्राइटर पर इससे पहले मनरेगा योजना के तहत सामग्री आपूर्ति में अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। आरोप है कि बिना सामग्री आपूर्ति किए ही विभागीय कर्मचारियों से मिलीभगत कर करोड़ों रुपये का भुगतान करा लिया गया। इस मामले की शिकायत उच्च स्तर पर की गई थी, जिस पर विधानसभा में प्रश्न भी उठा था।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि तत्कालीन वन मंत्री ने सदन में दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित फर्म पर कठोर कार्रवाई की घोषणा की थी। इसके तहत कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित किया गया, राशि वसूली के आदेश हुए तथा तत्कालीन एसडीओ का पदावनति (डिमोशन) भी किया गया। हालांकि, आरोप है कि फर्म के प्रोप्राइटर के विरुद्ध आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इतना ही नहीं, आरोप है कि उसी प्रोप्राइटर ने फर्म का नाम बदलकर पुनः नियमों के विरुद्ध वन विभाग से सामग्री आपूर्ति का टेंडर हासिल कर लिया। टेंडर की आड़ में विभागीय मुनारा निर्माण, भवन निर्माण और सीसी रोड जैसे कार्य भी कराए जा रहे हैं। इन कार्यों में घटिया गुणवत्ता और अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी उक्त ठेकेदार विभाग का प्रमुख ठेकेदार रहा है और उस समय भी करोड़ों रुपये के कथित घोटालों के आरोप लगे थे। ऐसे में भाजपा सरकार की “भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस” की नीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हाल ही में मुनारा निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर डीएफओ मरवाही द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं, लेकिन आरोप है कि ये आदेश केवल कागजों तक सीमित हैं और अब तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यही कारण है कि पूरे मामले को लेकर कई प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!