LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

खोगसरा आमगोहन में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, मंडल अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत ने बच्चों को पिलाई दवा

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, (खबरो का राजा),बिलासपुर :- जिले के बेलगहना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोगसरा आमगोहन में पल्स पोलियो अभियान के तहत कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बेलगहना मंडल अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत ने स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना रहा।कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत ने उपस्थित ग्रामीणों, अभिभावकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी माता-पिता अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ रह सके।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में जागरूकता का माहौल देखने को मिला और लोगों ने अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। पल्स पोलियो अभियान के माध्यम से क्षेत्र को पोलियो मुक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन  कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
October 2, 2026
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!