LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

एक सचिव, दो पंचायतों में सवाल! ग्राम सभा की फोटो से लेकर सीसी सड़क भुगतान तक जांच की मांग

एक सचिव, दो पंचायतों में सवाल! ग्राम सभा की फोटो से लेकर सीसी सड़क भुगतान तक जांच की मांग

जीशान अंसारी की रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
कैशलेस चिकित्सा महासम्मेलन को सफल बनाने कर्मचारियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील: ओमप्रकाश सोनवानी”
कैशलेस चिकित्सा महासम्मेलन को सफल बनाने कर्मचारियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील: ओमप्रकाश सोनवानी”
July 24, 2026
"कैशलेस चिकित्सा महासम्मेलन को सफल बनाने कर्मचारियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील: ओमप्रकाश सोनवानी" कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटा/खोंगसरा कोटा जनपद पंचायत क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। पंचायत पोर्टल पर ग्राम सभा की कथित एक जैसी फोटो अपलोड होने और एक अन्य पंचायत में सीसी सड़क निर्माण का भुगतान होने के बावजूद सड़क नहीं बनने के आरोपों ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, भारत सरकार के पंचायत पोर्टल का उद्देश्य पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है, ताकि ग्राम सभा, विकास कार्यों और योजनाओं से संबंधित जानकारी आम नागरिक आसानी से देख सकें। पोर्टल का अवलोकन करने पर ग्रामीणों ने दावा किया कि ग्राम पंचायत आमागोहन और खोंगसरा की अलग-अलग ग्राम सभाओं के रिकॉर्ड में 13 सितंबर 2025 की एक ही तस्वीर अपलोड की गई है। उनका कहना है कि यदि ग्राम सभाएं अलग-अलग आयोजित हुई थीं, तो उनकी वास्तविक तस्वीरें, उपस्थिति पंजी, कोरम और कार्यवाही विवरण भी अलग-अलग होना चाहिए था।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
July 24, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण *शिक्षा, स्वास्थ्य और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, ग्राम पंचायत तुलुफ के आश्रित ग्राम साजादहरा में सीसी सड़क निर्माण को लेकर भी शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता अमित पाटनवार का आरोप है कि लगभग एक वर्ष पहले स्वीकृत सड़क का निर्माण आज तक नहीं हुआ, जबकि भुगतान निकालकर कागजों में कार्य पूर्ण दर्शा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत सुशासन दिवस के दौरान भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिव रमाकांत श्याम वर्तमान में तुलुफ और खोंगसरा ग्राम पंचायतों का प्रभार संभाल रहे हैं। उनका आरोप है कि एक ही सचिव के पास दो पंचायतों का प्रभार होने से पंचायत कार्यों की निगरानी, रिकॉर्ड संधारण और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा सचिव की नियमित उपलब्धता नहीं रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान का शुभारंभ: मरवाही विधायक मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, ट्री एटीएम से हुआ पौधों का वितरण”
एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान का शुभारंभ: मरवाही विधायक मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, ट्री एटीएम से हुआ पौधों का वितरण”
July 24, 2026
‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान का शुभारंभ: मरवाही विधायक मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, ट्री एटीएम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और जनपद पंचायत अधिकारियों से मांग की है कि पंचायत पोर्टल पर अपलोड ग्राम सभा के रिकॉर्ड, सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति, माप पुस्तिका (एमबी), भुगतान संबंधी अभिलेख तथा कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!