LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुम्हारीदर्री में जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुम्हारीदर्री में जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

पसान/कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के पसान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हारीदर्री में वाटर संस्था की निरांजली परियोजना के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सम्मान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
June 23, 2026
जीशान अंसारी, कोटा/बिलासपुर। ग्राम पंचायत आमागोहन में ग्राम सभा की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में ग्राम कुम्हारीदर्री की सरपंच श्रीमती राधा बाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ वार्ड पंच, ग्राम विकास समिति के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शिव कुमारी, शिक्षक श्री विजय कुहुक, तथा वाटर संस्था के प्रतिनिधि वसुंधरा सेवक विजय सिंह, राम बाई मार्को, शिव प्रसाद, निर्मल, राजेंद्र, संस्था के कर्मचारी नवीन बनकर, दीपक गोस्वामी और देवेंद्र बैरागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और युवतियां मौजूद रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों के साथ की गई। वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों और सामाजिक भागीदारी के बारे में भी विस्तार से बताया गया ताकि महिलाएं अपने जीवन में आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बन सकें।इस अवसर पर उपस्थित देवेंद्र बैरागी ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जब महिलाएं शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनती हैं तो पूरा समाज और परिवार सशक्त होता है। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़कर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
June 23, 2026
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही - पेंड्रारोड। डी.डी. हॉस्पिटल सेमरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों और खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। महिला दीदियों और बच्चियों ने उत्साहपूर्वक इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और समाज में अपनी मजबूत उपस्थिति का संदेश दिया।कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। 

साथ ही समाज में महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही गई।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिलाओं और बच्चियों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सशक्त जीवन की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!