LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना

सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना

प्राकृतिक रंगों से विद्यार्थियों ने सजाई रंगोलियां, विकसित भारत 2047 और शासकीय योजनाओं को दिया संदेश

ये खबर भी पढ़ें…
ULLAS महा परीक्षा की तैयारियों को लेकर BEO गौरेला ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक  23 संकुलों के 74 परीक्षा
ULLAS महा परीक्षा की तैयारियों को लेकर BEO गौरेला ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक 23 संकुलों के 74 परीक्षा
September 23, 2026
ULLAS महा परीक्षा की तैयारियों को लेकर BEO गौरेला ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक 23 संकुलों के 74 परीक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैकुंठपुर। स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डी.के. गुप्ता के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल आर्य के संयोजन में किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्राकृतिक रंगों का उपयोग करते हुए आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। रंगोलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्र भावना, विकसित भारत 2047 की संकल्पना तथा शासन की विभिन्न योजनाओं को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम करहनी की भूमि मामले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
ग्राम करहनी की भूमि मामले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
September 24, 2026
ग्राम करहनी की भूमि मामले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित 10 दिनों में जांच रिपोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दौरान रंगोली राष्ट्र के जिला सह-संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ दुबे एवं रमेश राजवाड़े उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्राकृतिक रंगों से तैयार की गई रंगोलियों की सराहना करते हुए उनकी रचनात्मकता और सामाजिक संदेश की प्रशंसा की।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में पुनेश्वर सिंह पैकरा, डॉ. संदीप नवरंग, डॉ. अमिता एक्का, डॉ. अलका मिंज एवं डॉ. प्रशांत कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप
September 24, 2026
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप बच्चों से पानी भरवाने और बाथरूम साफ कराने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतियोगिता में आराधना साहू, प्रियंका भगत एवं प्रज्ञा तमन्ना एक्का के दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तिलेश्वरी मिरे, विक्की राजवाड़े, गायत्री राजवाड़े एवं प्रीति लकड़ा के समूह ने द्वितीय तथा प्रिया साहू, करुणा यादव एवं दीपिका कुशवाहा के समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के जिला नोडल प्राध्यापक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!