LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

राम मंदिर चंदा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

राम मंदिर चंदा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा जिला अध्यक्ष गजमति भानु के नेतृत्व में राम मंदिर में कथित चंदा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिले के दो प्रमुख स्थानों—पेंडरा बस स्टैंड एवं गौरेला संजय चौक—पर हाथों में तख्तियां, बैनर एवं पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन के बीच पहुंचकर कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे एवं दान राशि में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस मामले में जिम्मेदार लोगों को संरक्षण दे रही है, जिससे प्रदेश की धार्मिक आस्था एवं जनता का विश्वास आहत हुआ है।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजमति भानु ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर के चढ़ावे एवं वित्तीय लेन-देन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेंडरा में कार्यक्रम के प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल (बंका) ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं की धनराशि जनता की आस्था की अमानत होती है। यदि उसमें भ्रष्टाचार या अनियमितता हुई है तो सरकार की जिम्मेदारी है कि वह दोषियों को बचाने के बजाय उन्हें कानून के दायरे में लाए।

गौरेला में कार्यक्रम के प्रभारी गुलाब राज ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि सरकार निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की राशि श्रद्धालुओं की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। इस राशि में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाना सरकार का दायित्व है। कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच लगातार उठाती रहेगी।

इस अवसर पर रमेश साहू ने कहा कि धार्मिक संस्थानों की पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है तथा दोषियों को किसी भी स्थिति में संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर कर्सायल ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं बल्कि जनआस्था और जवाबदेही का आंदोलन है। वहीं गिरजा रानी पट्टाम ने कहा कि जनता के विश्वास से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजमती भानु, विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी जिला प्रवक्ता कार्यक्रम प्रभारी पेंड्रा ओमप्रकाश बांका कार्यक्रम प्रभारी गुलाब राज पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष रमेश साहू मदन सोनी पवन केसरवानी, पार्षद राजेश गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि रमेश कोल गिरजा रानी पोटम सुनीता थिमोथी शिवांश दूबे माया, शुशीला गब्बर रजक टाइगर अलोक शुक्ला अरुण जायसवाल संतोष मलाईया धीर सिंह बँधी सरपंच राहुल बल्ली कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए 

संजय चौक गौरैला मे उपस्थित कार्यकर्त्ता

संजय गुप्ता मनीष दूबे बाला कश्यप गुलाब राज अमित सोनी मुद्रीका सर्राती संतोष वर्मा फूल सिंह बलबीर सिंह करसायल ममता पैकरा सविता राठौर रवि राय नीलेश साहू नीरज साहू जमील खान कमल राठौर अफसर खान डब्लू सोनी शंकर लाल साहू राजेश यादव अख्तर अली सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!