LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

असामाजिक तत्वों पर शिकंजा: बेलगहना पुलिस का विशेष अभियान, अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर(खबरो का राजा) : नव वर्ष 2026 के आगमन के मद्देनजर अपराध एवं आपराधियों पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों पर कड़े नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के निर्देशों के परिपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन पर बेलगहना पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही कार्यवाही करते हुये विगत पांच दिनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत अवैध शराब बिकय करने वाले, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने एवं अड्डेबाजी करने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट अन्तर्गत 28 प्रकरण तैयार कर न्यायालय पेश किया गया है। वहीं क्षेत्र के गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। आमागोहन खोंगसरा क्षेत्र के आदतन अपराधी विवेक कुमारी तिवारी पिता लल्ला प्रसाद तिवारी निवासी आमागोहन के लगातार अपराध में सक्रिय रहने से आरोपी को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशे पर सतत निगरानी रखने हेतु गुण्डा लिस्ट में नाम लाया जाकर फाईल खोली गई है। सड़को पर शराब पीकर वाहन चलानों वालों, तीन सवार वाहन चलाने वाले के विरूद्ध भी लगातार एम. व्ही एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
56 लाख के जेवर गायब, पहले मौत फिर खुला राज, मरवाही में रहस्य गहराया”
56 लाख के जेवर गायब, पहले मौत फिर खुला राज, मरवाही में रहस्य गहराया”
April 23, 2026
“56 लाख के जेवर गायब, पहले मौत फिर खुला राज, मरवाही में रहस्य गहराया” गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!