LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

शिक्षक-शिक्षिका बर्खास्त: शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई, शिक्षिका-शिक्षक सहित 6 को किया गया बर्खास्त

शिक्षक-शिक्षिका बर्खास्त: शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई, शिक्षिका-शिक्षक सहित 6 को किया गया बर्खास्त

रायपुर:-बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की गयी है। कलेक्टर की अनुशंसा पर 6 शिक्षिका-शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। बलौदाबाजार के कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित 4 शिक्षको एवं 2 भृत्य पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसमें विकासखण्ड बलौदाबाजार के शास.प्राथ.शाला पिपराही में पदस्थ सहायक शिक्षक ललिता रूपदास,शास.प्राथ. शाला पौसरी के सहायक शिक्षक ज्योत्सना सागरकर,शास.प्राथ.शाला खैरघटा के सहायक शिक्षक गीतांजली वर्मा,विकासखण्ड सिमगा के शास. प्राथ.शाला करहुल सहायक शिक्षक एल.बी गुपेन्द्र कुमार यादव एवं शास.पूर्व माध्य.शाला डोटोपार भृत्यपवन कुमार ध्रुव,विकासखण्ड भाटापारा के शास. उच्च माध्य.विद्यालय करहीबाजार भृत्य मदन लाल टंडन शामिल है।

Oplus_131072

उपरोक्त कर्मचारीगण अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों के विरुध्द अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए कार्य से पृथक कर दिया गया है। इनके द्वारा मूलभूत नियम 18 एवं छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) तथा अवकाश नियम 7 निहित नियमों के विपरीत पाया गया जो कदाचरण की श्रेणी में आता है।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!