LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर ‘वसूली’, वायरल वीडियो के बाद स्टाफ नर्स निलंबित

बिलासपुर। जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में डिलीवरी कराने आई महिला के परिजनों से इलाज के नाम पर पैसे मांगे गए। स्टाफ नर्स की कथित वसूली का वीडियो सामने आया है, जिसमें नर्स लक्ष्मी वर्मा और संजू चौरसिया परिजन पैसों की डिमांड करते नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मातृ-शिशु अस्पताल के प्रसूति वार्ड का है। वीडियो में डिलीवरी के बाद महिला के परिजन नर्स को धन्यवाद देते हैं। इस पर नर्स कथित तौर पर कहती है, “धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, एक मैं लूंगी और पांच इनको दे दो।” परिजन 500 रुपए देने की बात कहते हैं, लेकिन नर्स 1000 रुपए से कम लेने से इनकार करती सुनाई देती है। बातचीत के दौरान यह भी कहा गया कि “दवाई-पानी सहित सबके खुशी से एक मैं लूंगी, पांच उन लोगों को दे दो।” वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नर्स को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!