LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

कमीशन, भुगतान में देरी और आदिवासी जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार का आरोप — मरवाही में इंजीनियर के खिलाफ सरपंच संघ का खुला मोर्चा

कमीशन, भुगतान में देरी और आदिवासी जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार का आरोप — मरवाही में इंजीनियर के खिलाफ सरपंच संघ का खुला मोर्चा

मरवाही (छ.ग.)जनपद पंचायत मरवाही में पदस्थ इंजीनियर के अटैचमेंट आदेश को लेकर विवाद गहरा गया है। कार्यालय सरपंच संघ, जनपद पंचायत मरवाही, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) के अध्यक्ष श्री तपेश्वर सिंह पोर्टम के नेतृत्व में सरपंच संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अटैचमेंट आदेश निरस्त करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी पत्र क्रमांक 36, दिनांक 25 जनवरी 2026 के माध्यम से कलेक्टर महोदया को संबोधित ज्ञापन में सरपंच संघ ने उल्लेख किया है कि श्री अंकित जैन, इंजीनियर को उनके मूल पदस्थापना स्थल जनपद पंचायत पेंड्रा से मरवाही में अटैच किया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित इंजीनियर द्वारा जनप्रतिनिधियों, विशेषकर आदिवासी एवं महिला जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। सरपंच संघ का कहना है कि उनकी कार्यशैली और बोलचाल का तरीका संतोषजनक नहीं है, जिससे जनप्रतिनिधियों का अपमान हो रहा है।

कमीशन और कार्य गुणवत्ता पर सवाल

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्यों के मूल्यांकन में अनावश्यक विलंब किया जाता है तथा कमीशन की मांग की जाती है। जब तक कथित रूप से कमीशन नहीं मिलता, तब तक कार्यों में कमियां निकालकर भुगतान रोके जाने की बात कही गई है। इससे न केवल विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि संबंधित सरपंचों को ठेकेदारों और दुकानदारों के दबाव का भी सामना करना पड़ रहा है।

आर्थिक और सामाजिक दबाव की स्थिति

सरपंच संघ ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि भुगतान में देरी के कारण दुकानदारों का पैसा समय पर नहीं चुकाया जा पा रहा है, जिससे सरपंचों को सामाजिक और आर्थिक तनाव झेलना पड़ रहा है। यहां तक कि विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका भी जताई गई है।

एक सप्ताह में कार्रवाई की मांग

सरपंच संघ ने कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित इंजीनियर को एक सप्ताह के भीतर जनपद पंचायत मरवाही से हटाकर उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजा जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आगे उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

ऐसे भ्रष्ट इंजीनियर को मरवाही अटैच करके रखना आदिवासी अस्मिता से खिलवाड़ है,,

इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि कलेक्टर कार्यालय इस ज्ञापन पर क्या निर्णय लेता है।कमीशन, भुगतान में देरी और आदिवासी जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार का आरोप — मरवाही में इंजीनियर के खिलाफ सरपंच संघ का खुला मोर्चा

Back to top button
error: Content is protected !!