LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

जमीन बंटवारे को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से की पुलिस सुरक्षा की मांग, कहा- कुछ लोग जानबूझकर डाल रहे बाधा, प्रभावित हो रहा बच्चों का भविष्य

जमीन बंटवारे को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से की पुलिस सुरक्षा की मांग, कहा- कुछ लोग जानबूझकर डाल रहे बाधा, प्रभावित हो रहा बच्चों का भविष्य

सूरजपुर। ग्राम चुनगढ़ी में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। मामले से परेशान ग्रामीणों ने जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर से पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर बंटवारे की प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं और मौके पर विवाद की स्थिति बना रहे हैं, जिससे बच्चों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बच्चों के निवाले पर डाका! आँगनबाड़ी महीनों बंद, महिला बाल विकास विभाग बेखबर”
बच्चों के निवाले पर डाका! आँगनबाड़ी महीनों बंद, महिला बाल विकास विभाग बेखबर”
April 23, 2026
“बच्चों के निवाले पर डाका! आँगनबाड़ी महीनों बंद, महिला बाल विकास विभाग बेखबर”  गर्भवती महिलाएं और मासूम वंचित, महीने में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, चुनगढ़ी गांव के रामशरण और देवशरण नामक व्यक्तियों के नाम पर लगभग 2.60 हेक्टेयर जमीन दर्ज है। इस जमीन के बराबर हिस्सों में बंटवारे को लेकर तहसील भटगांव में मामला विचाराधीन है। आरोप है कि एक पक्ष ने आधे से अधिक जमीन पर कब्जा कर रखा है और वह समान रूप से बंटवारा नहीं चाहता।

इस विवाद को लेकर सिविल कोर्ट में भी मामला चल रहा है, लेकिन अब तक किसी तरह का स्थगन आदेश नहीं आया है। ऐसे में तहसीलदार ने बंटवारे की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। लेकिन शिकायत है कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए भ्रम फैलाकर और तहसीलदार-पटवारी को बदनाम करने की कोशिश कर कार्रवाई को रुकवा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
अमलीकांपा में वन विभाग की कार्रवाई: 3.206 घनमीटर अवैध लकड़ी जब्त, आरोपी फरार
अमलीकांपा में वन विभाग की कार्रवाई: 3.206 घनमीटर अवैध लकड़ी जब्त, आरोपी फरार
April 23, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर : मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर मनोज पाण्डेय एवं वनमंडल अधिकारी बिलासपुर नीरज के निर्देशानुसार, उपवनमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदकों का स्पष्ट कहना है कि वे जमीन के बराबर हिस्सेदार हैं और निष्पक्ष तरीके से बंटवारे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस बल तैनात कर निष्पक्षता से बंटवारा कराया जाए, जिससे शांति बनी रहे और कानूनी प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्या कार्रवाई करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
April 23, 2026
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—“जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!