LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

वार्ड परिक्रमा जागरूकता अभियान: ग्राम डुमरिहा में पुलिस ने दी अपराध व साइबर ठगी से बचाव की जानकारी

वार्ड परिक्रमा जागरूकता अभियान: ग्राम डुमरिहा में पुलिस ने दी अपराध व साइबर ठगी से बचाव की जानकारी

गौरेला। जीपीएम जिले के थाना गौरेला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और नागरिक जागरूकता के उद्देश्य से वार्ड परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के वार्ड क्रमांक 10, ग्राम डुमरिहा में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा ने की, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से पुलिस और नागरिकों के बीच संवाद बढ़ता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध, नशा मुक्ति, और सामाजिक अपराधों की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि वार्ड परिक्रमा का उद्देश्य हर नागरिक तक पुलिस की पहुंच सुनिश्चित करना और स्थानीय समस्याओं को नजदीक से समझना है।नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा ने गौरेला पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।इस अवसर पर तापस शर्मा, अमित परतोती, नूतन भानू, अमृत कुमार, रविशंकर पोर्ते, धीरज सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और वार्डवासी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!