LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 15 जून को : जिले में बनाए गए है 25 परीक्षा केंद्र

 

सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 15 जून को : जिले में बनाए गए है 25 परीक्षा केंद्र

ये खबर भी पढ़ें…
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप
September 24, 2026
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप बच्चों से पानी भरवाने और बाथरूम साफ कराने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 09 जून 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा विकास आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (एडीईओ 2025) का आयोजन 15 जून रविवार को पूर्वान्ह में किया जाएगा। अभ्यर्थी व्यापम की नई वेबसाइट अलंचंउबहण्बहेजंजमण्हवअण्पद पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र 9 जून से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यू.आर.एल. को क्लिक कर भी अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है, तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय सुबह 10 बजे से सायं 5ः30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जावेगा। यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जावें। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
परीक्षा व्यवस्था के जिला नोडल सह संयुक्त कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे ने बताया कि सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 25 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय महाविद्यालय पेण्ड्रा, शासकीय पंडित माधव राव सप्रे महाविद्यालय पेण्ड्रारोड, मिश्री देवी कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल गौरेला, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल गौरेला (टीकरकला), शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल पेण्ड्रा, स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकण्डरी स्कूल पेण्ड्रा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केन्द्र पेण्ड्रा, शासकीय हाई स्कूल गौरेला, स्वामी आत्मानंद शासकीय एक्सीलेंस इंग्लिश मीडियम स्कूल सेमरा, शासकीस हायर सेकण्डरी स्कूल सरकारीपारा पेन्ड्रा, शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड, शासकीय बालक हायर सेकण्डरी स्कूल नवागांव पेन्ड्रा, शासकीय कन्या हाई स्कूल नवागांव, शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल सकोला, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल कोटमीकला, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल लालपुर गौरेला, शासकीय हाई स्कूल सधवानी, शासकीय हाई स्कूल सरखोर, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा गौरेला, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुड़कई पेण्ड्रा, माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल मदना पेण्ड्रारोड, सरस्वती हायर सेकण्डरी स्कूल पेण्ड्रारोड, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकण्डरी स्कूल पेण्ड्रा, मिशन हायर सेकण्डरी स्कूल गौरेला और एस एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन सारबहरा शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों के लिए जिले में 3480 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना
सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना
September 24, 2026
सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना प्राकृतिक रंगों से विद्यार्थियों ने सजाई रंगोलियां, विकसित भारत 2047...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!