LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

30 लाख के फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में शिक्षक नेता पर FIR, अब सवाल—क्या बीईओ और डीईओ कार्यालय के जिम्मेदारों पर भी गिरेगी गाज?

30 लाख के फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में शिक्षक नेता पर FIR, अब सवाल—क्या बीईओ और डीईओ कार्यालय के जिम्मेदारों पर भी गिरेगी गाज?

10 महीने तक दबी रही एफआईआर, अब कार्रवाई के बाद पूरे शिक्षा विभाग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर। शिक्षा विभाग के चर्चित फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में आखिरकार 10 महीने बाद बड़ा एक्शन हुआ है। संकुल समन्वयक एवं शिक्षक नेता साधेलाल पटेल के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस करोड़ों के नहीं तो लाखों के सरकारी फर्जीवाड़े में केवल एक शिक्षक ही जिम्मेदार है, या फिर बिल्हा के तत्कालीन बीईओ, डीईओ कार्यालय और बिल पास कराने वाले कर्मचारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होगी?

संयुक्त संचालक (जेडी) के स्पष्ट निर्देश और विभागीय जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बावजूद एफआईआर दर्ज होने में करीब 10 महीने लग गए। इस देरी ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में फाइल दबाई गई और आरोपी को बचाने की कोशिश किसने की?

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच रिपोर्ट के अनुसार साधेलाल पटेल पर स्वयं, अपनी पत्नी तथा मृत शिक्षक के नाम पर मेडिकल प्रतिपूर्ति के फर्जी बिल लगाकर करीब 30 लाख रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप है। आरोप है कि 33 हजार रुपये के वास्तविक मेडिकल बिल को कूटरचना कर 5.33 लाख रुपये दर्शाया गया। कई मामलों में बिलों की राशि बढ़ाकर भुगतान कराने और भुगतान के बाद भी दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने के आरोप सामने आए हैं।

शिक्षा विभाग ने पहले ही साधेलाल पटेल को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। बिल्हा बीईओ ने 13 अक्टूबर 2025 को सिटी कोतवाली को लिखित शिकायत भी भेजी थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई में लंबी देरी ने कई सवाल खड़े कर दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब इस मामले में सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि फर्जी बिलों की जांच, सत्यापन, स्वीकृति और भुगतान की पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद भी किसी अधिकारी या कर्मचारी की जवाबदेही क्यों तय नहीं हुई? क्या पुलिस जांच केवल शिक्षक नेता तक सीमित रहेगी या फिर बीईओ कार्यालय, डीईओ कार्यालय और भुगतान प्रक्रिया से जुड़े सभी जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आएगी?

शिक्षा विभाग के इस बहुचर्चित घोटाले में अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। यदि जांच निष्पक्ष और व्यापक हुई तो कई और नाम सामने आ सकते हैं, लेकिन यदि कार्रवाई केवल एक आरोपी तक सीमित रही तो पूरे मामले पर सवाल उठना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!