LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

कृषि मंडी में 5 करोड़ का घोटाला… टेंडर में अनियमितता की हुई शिकायत, FIR की मांग

कृषि मंडी में 5 करोड़ का घोटाला… टेंडर में अनियमितता की हुई शिकायत, FIR की मांग

रायपुर/कोरबा :- जिले के कृषि उपज मंडी समिति, कटघोरा में 5 करोड़ रूपये से अधिक गोपनीय निविदा में अनियमितता की शिकायत की गई है। मंडी के प्रभारी सचिव मदन यादव, निर्माण लिपिक राजेश झारिया के खिलाफ आर्थिक अपराध का प्रकरण दर्ज करने की मांग उठी है व शासन को भी पत्र प्रेषित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारसाधक अधिकारी कृषि उपज मंडी समिति कटघोरा से ठेकेदार संघ द्वारा की गई शिकायत में बताया गया है कि कटघोरा में 5 करोड़ रूपये से अधिक की गोपनीय निविदा में मंडी के प्रभारी सचिव मदन यादव और निर्माण लिपिक राजेश झारिया के द्वारा गोपनीय निविदा निकालकर भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिए एवं शासन को करोड़ों रूपयो की क्षति पहुंचाने की दिशा में काम किया गया है। अपने चहेते ठेकेदारो को आबंटित करने का गंभीर आर्थिक अपराध किया है। शासकीय सेवक होने के साथ-साथ प्रभारी सचिव, व्यापार करने की दृष्टि से कुछ ठेकेदारो के साथ मिलकर निर्माण कार्यों में शासन को क्षति पहुंचाने के लिए ठेकेदारो के साथ भागीदार बन गये।
बताया गया है कि पूर्व में कृषि उपज मंडी समिति कटघोरा द्वारा दिनांक 01/08/2024 को क्रमांक/मंडी/निर्माण/2024-25/219 में निविदा आमंत्रित कर 05 कार्यों के लिए निविदा मंगाया और बिना किसी सूचना के अपने ठेकेदारो को लाभ पहुंचाने के लिए निविदा को निरस्त कर दिया जो गंभीर अपराध का विषय है, और जो अभी निविदा कृषि उपज मंडी के सूचना पटल पर चस्पा नहीं किया गया और टेंडर करोडो का था जिसमें आवेदन करने अंतिम तिथि 9 या 10 अक्टुबर बतायी जा रही है, उक्त निविदा की जानकारी कुछ चुनिंदा ठेकेदार जो इस आर्थिक अपराध में लिप्त हैं, उनको छोड़कर कोरबा जिले के किसी भी ठेकेदार को जानकारी नहीं है। दिनांक 07/10/2024 से आज दिनांक तक कोई भी कर्मचारी व अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं है जिससे किसी भी प्रकार की निविदा संबंधी जानकारी मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


ठेकेदार संघ ने निवेदन किया है कि यह जो गोपनीय निविदा प्रभारी सचिव द्वारा निकाली गयी है, इस निविदा को निरस्त कर प्रभारी सचिव कृषि उपज मंडी समिति कटघोरा व लिपिक राजेश झारिया के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाय।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!