LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मरवाही के बरौर में घर के अंदर मिला 8 फीट लंबा अजगर, रेस्क्यू टीम ने किया सफल रेस्क्यू

मरवाही के बरौर में घर के अंदर मिला 8 फीट लंबा अजगर, रेस्क्यू टीम ने किया सफल रेस्क्यू

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:- मरवाही शनिवार की सुबह मरवाही विकासखण्ड के बरौर गाँव में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय निवासी रविन्द्र प्रताप सिंह के घर में अचानक एक विशालकाय 8 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर घर के रैक में छिपा बैठा था। परिवार के लोगों ने जैसे ही उसे देखा तो अफरा-तफरी मच गई। घबराए परिजनों ने तुरंत स्थानीय रेस्क्यू टीम को फोन कर मदद मांगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
*सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री ने की परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेस्क्यू टीम का साहसिक अभियान

सूचना मिलते ही मुकुंद पैकरा, शक्ति ताम्रकार, अनीष मसीह और राहुल गुप्ता की टीम मौके पर पहुँची। टीम ने पूरे धैर्य और कौशल का परिचय देते हुए लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा। पकड़ने के बाद टीम ने उसे जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीम सदस्य मुकुंद पैकरा ने बताया कि अजगर विषैला नहीं होता, लेकिन इसकी ताकत बहुत अधिक होती है। यदि इसे लापरवाही से पकड़ा जाए तो यह गंभीर चोट पहुँचा सकता है। इसलिए इसे पकड़ने में विशेष सावधानी बरती गई।

ग्रामीणों में दहशत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गाँव के लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह घर में साँप जैसी चीज़ देखने से सभी लोग सहम गए थे। आसपास के घरों से भी लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुँच गए और पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लोग लगातार देख और साझा कर रहे हैं।

वन विभाग और विशेषज्ञों की अपील

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मानसून के मौसम में अक्सर साँप और अजगर जैसी प्रजातियाँ ग्रामीण इलाकों और घरों के आसपास आ जाती हैं। ऐसे में ग्रामीणों को घबराने की बजाय तत्काल रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना देना चाहिए।

वन विभाग ने यह भी अपील की है कि लोग साँप या अजगर को स्वयं पकड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है।

गाँव में चर्चा का विषय बनी घटना

बरौर गाँव में यह पूरी घटना दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। लोग अजगर को देखकर हैरान थे कि इतना बड़ा अजगर गाँव के घर के अंदर कैसे पहुँचा। वहीं, परिवार और ग्रामीणों ने रेस्क्यू टीम की त्वरित कार्रवाई और साहसिक प्रयास की खुलकर सराहना की।

Back to top button
error: Content is protected !!