LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नई टीम की आहट – दो से तीन दिन में जारी होगी जिलाध्यक्षों की सूची, युवाओं और महिलाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

रायपुर(खबरो का राजा) : कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ सहित उत्तराखंड, तेलंगाना और राजस्थान में जिला अध्यक्षों की नई सूची दो से तीन दिन में जारी की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार इस बार कई जिलों में नए चेहरे को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने की पूरी संभावना है।सूत्रों के मुताबिक सभी राज्यों में जिला अध्यक्षों की स्क्रूटनी का काम पूरा हो चुका है। अब सिर्फ राहुल गांधी के स्तर पर अंतिम चर्चा बाकी है। केसी वेणुगोपाल ने इस सिलसिले में राहुल गांधी से समय ले रखा है। बिहार में चुनाव प्रचार से पहले राहुल गांधी इस सूची को अंतिम रूप दे सकते हैं। पर्यवेक्षकों ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की है। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने ऐसे नेतृत्व की मांग की जो सभी गुटों को साथ लेकर संगठन को जमीन स्तर पर सक्रिय कर सके।इस बार कांग्रेस युवा और ऊर्जावान नेतृत्व पर दांव लगा सकती है। 41 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देने की तैयारी है। अनुमान है कि 35 से 50 वर्ष के बीच के करीब 95 प्रतिशत जिलाध्यक्ष ऐसे होंगे जो सोशल मीडिया में सक्रिय और जनता से सीधा जुड़ाव रखते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!