LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

स्कूल की जमीन पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण, स्थगन आदेश के बाद भी सिस्टम खामोश-राजस्व अमले की चुप्पी..?

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर : जिले की बेलगहना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलपहरी, मुहल्ला कटरा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण का गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस भूमि पर कब्जा किया गया है, वह स्कूल मद की शासकीय जमीन बताई जा रही है, जहाँ पहले से शासकीय स्कूल भवन एवं सामुदायिक शौचालय का निर्माण मौजूद है। इसके बावजूद दूसरे ग्राम पंचायत के एक निवासी द्वारा उक्त भूमि पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा।जिसमे ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के बाद मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित भूमि विवाद पर स्टे (स्थगन आदेश) भी लगाया गया है, लेकिन इसके बाद भी निर्माण की कोशिश होना प्रशासनिक कार्य पर सवाल खड़े करता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के पश्चात जब मौके पर पटवारी स्थल निरीक्षण के लिए पहुँचा, तो उसने कथित तौर पर यह कह दिया कि “यह शासकीय जमीन है, कब्जा किया जा सकता है और निर्माण भी।” पटवारी के इस कथन से ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि यदि भूमि शासकीय है, तो उस पर कब्जे को कैसे जायज ठहराया जा सकता है? इस बयान के बाद राजस्व अमले की संभावित मिलीभगत नजर आ रहा हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले पर जब बेलगहना तहसीलदार रोशन साहू से जानकारी ली गई, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “यदि यह शासकीय भूमि है और उस पर अवैध अतिक्रमण या निर्माण किया जा रहा है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासकीय जमीन पर कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!