LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मरवाही।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के तहत आज अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिले में नकल रोकने और व्यवस्थाओं की सुदृढ़ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने अपनी उड़नदस्ता टीम के साथ मरवाही विकासखंड के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने हाई स्कूल धोभहर, हाई स्कूल धनपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी तथा हाई स्कूल परासी का औचक निरीक्षण कर परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था एवं केंद्राध्यक्ष द्वारा किए जा रहे प्रबंधन का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों में विद्यार्थियों से भी संवाद कर परीक्षा संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली तथा उन्हें शांतिपूर्वक एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, इसलिए पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्राथमिक शाला बदरौड़ी का भी दौरा किया, जहां दो शिक्षकों की पदस्थापना के बावजूद केवल एक शिक्षक ही उपस्थित मिले। इस पर उन्होंने अनुपस्थित शिक्षक के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही।

जिला शिक्षा अधिकारी की इस आकस्मिक कार्रवाई से परीक्षा केन्द्रों में प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो 

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!