समाधान शिविर में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मौके पर हुआ समस्याओं का निराकरण

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बनाबेल में आयोजित समाधान शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
शासन की मंशा है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे गांव तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई कर निराकरण किया जाएगा। इस दौरान बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह भी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते रहे, ताकि तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके। शिविर में राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। वहीं कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्राम खैरझिटी की दुखनी बैगा को पिछले पांच वर्षों से विकलांग पेंशन नहीं मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव ने बिटकुली शिविर के दौरान लापरवाही बरतने वाले कुछ अधिकारी-कर्मचारियों को फटकार लगाई, मंडल अध्यक्ष बेलगहना राजू सिंह राजपूत को नाम लिखकर देने को कहा मंडल अध्यक्ष ने नाम लिख कर दिया उसके बाद जिला प्रशासन की टीम जागी जिसके बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आया। मुख्य सचिव मनोज पिगुआ भी बनाबेल शिविर में मौजूद रहे।ग्रामीणों ने समाधान शिविर की पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान जल्द होगा। साथी ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ता के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे















