LIVE UPDATE
खेलगैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक

17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वुशू संघ द्वारा आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप 2026 में रायपुर जिला वुशू संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 20 मई 2026 को डोंगरगढ़ स्थित सेंट पैलोटी इंटरनेशनल रेजीडेंसी स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर से करीब 800 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में ताऊलू और शन्शू इवेंट में हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु संकल्प अभियान के शिविर में उमड़ा जनसैलाब, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने हैंडपंप समस्या को लेकर दिया आश्वासन
सेवा सेतु संकल्प अभियान के शिविर में उमड़ा जनसैलाब, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने हैंडपंप समस्या को लेकर दिया आश्वासन
October 6, 2026
सेवा सेतु संकल्प अभियान के शिविर में उमड़ा जनसैलाब, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने हैंडपंप समस्या को लेकर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और वुशू संघ में उत्साह का माहौल है।

शन्शू फाइट इवेंट में पदक विजेता

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा रथ के नाम पर शिक्षकों से 200-200 रुपये की वसूली! पोड़ी उपरोड़ा के कर्री संकुल में गरमाया मामला, WhatsApp संदेश ने खोली पूरी कहानी
शिक्षा रथ के नाम पर शिक्षकों से 200-200 रुपये की वसूली! पोड़ी उपरोड़ा के कर्री संकुल में गरमाया मामला, WhatsApp संदेश ने खोली पूरी कहानी
October 6, 2026
शिक्षा रथ के नाम पर शिक्षकों से 200-200 रुपये की वसूली! पोड़ी उपरोड़ा के कर्री संकुल में गरमाया मामला, WhatsApp...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोल्ड मेडल – द्विवेदी

गोल्ड मेडल – आलीना जहरा

ये खबर भी पढ़ें…
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
October 6, 2026
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोल्ड मेडल – कैफ हसन

सिल्वर मेडल – जैनूल हसन

ब्रॉन्ज मेडल – धानी

ब्रॉन्ज मेडल – ज्याद अब्दुल्ला

ब्रॉन्ज मेडल – हसन आबीर

ब्रॉन्ज मेडल – समुद्र राज बंजारे

ब्रॉन्ज मेडल – अबुल फजल

ब्रॉन्ज मेडल – आरिफ अली

ताऊलू इवेंट में पदक विजेता

दाऊशू तलवार में गोल्ड मेडल – आदिति सिंह वर्मा

चांगक्वान में गोल्ड मेडल – अदा फातमा

चांगक्वान में गोल्ड मेडल – बतूल फातमा

नानगून स्टिक में सिल्वर मेडल – राजपूत

सिल्वर मेडल – गरिमा पाल

सिल्वर मेडल – अपर्णा कश्यप

टीम के कोच अली सर, मैनेजर अंकिता मैडम, अयान सर एवं आबिस सर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम रहा कि रायपुर जिले ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

पदक जीतने पर वुशू संघ रायपुर के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि रायपुर के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर तक रोशन कर रहे हैं।

संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा जोशी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह जानकारी रायपुर जिला वुशू संघ के महासचिव सुहैल हैदरी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!