LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सेवा सेतु संकल्प अभियान के शिविर में उमड़ा जनसैलाब, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने हैंडपंप समस्या को लेकर दिया आश्वासन

सेवा सेतु संकल्प अभियान के शिविर में उमड़ा जनसैलाब, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने हैंडपंप समस्या को लेकर दिया आश्वासन

देवरगांव। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 5 अक्टूबर 2026 को जिला पंचायत क्षेत्र के गृह ग्राम पंचायत देवरगांव में सेवा सेतु संकल्प अभियान के अंतर्गत विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लस्टर की कुल 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन
October 5, 2026
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन 25 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 10 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के सक्रिय जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया।

महिलाओं और बच्चों के लिए हुआ अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा
सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा
October 5, 2026
सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा देवरगांव, बंसीताल और आमाडांड में ‘सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती माताओं की गोदभराई तथा शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को पोषण किट एवं बेबी किट भी वितरित की गई।

हैंडपंप समस्या को लेकर पैकरा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा रथ के नाम पर शिक्षकों से 200-200 रुपये की वसूली! पोड़ी उपरोड़ा के कर्री संकुल में गरमाया मामला, WhatsApp संदेश ने खोली पूरी कहानी
शिक्षा रथ के नाम पर शिक्षकों से 200-200 रुपये की वसूली! पोड़ी उपरोड़ा के कर्री संकुल में गरमाया मामला, WhatsApp संदेश ने खोली पूरी कहानी
October 6, 2026
शिक्षा रथ के नाम पर शिक्षकों से 200-200 रुपये की वसूली! पोड़ी उपरोड़ा के कर्री संकुल में गरमाया मामला, WhatsApp...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हैंडपंप की बड़ी समस्या है। विभाग के टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन इंजीनियर की उपस्थिति नहीं होने से समस्या के समाधान में दिक्कत आ रही है।

पैकरा ने बताया कि उन्होंने संबंधित इंजीनियर से तत्काल चर्चा कर धान खरीदी शुरू होने से पहले हैंडपंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो वे कलेक्टर से शिकायत करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर जिला पंचायत निधि से हैंडपंप लगवाने का प्रयास करेंगे।

विभिन्न योजनाओं के लगाए गए स्टॉल

सेवा सेतु शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इनमें आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, पीएम किसान, जॉब कार्ड, आवास योजना सहित अन्य विभागों की योजनाएं शामिल रहीं। ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक बृजलाल सिंह राठौड़, जिला पंचायत सदस्य भंवर सिंह गौवास, जनपद पंचायत गौरेला अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, भाजपा जिला महामंत्री कुबेर सिंह सराती, गौरेला मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहाणी, सेमरा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, गौरेला मंडल महामंत्री घनश्याम राठौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर चक्रधारी, अ.ज.जा. मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक पेंड्रो एवं युवा मोर्चा मंत्री बिट्टू खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा क्षेत्र के जनपद सदस्य, 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त प्रशासनिक अमले, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!