LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जल तरंग तैराकी आवासी प्रशिक्षण एवं समर कैंप से बैगा बच्चों को मिला नया आत्मविश्वास

जल तरंग तैराकी आवासी प्रशिक्षण एवं समर कैंप से बैगा बच्चों को मिला नया आत्मविश्वास

  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 05 जून 2026/जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण तथा आदिवासी विकास विभाग के सहयोग से संचालित “जल तरंग” आवासीय तैराकी प्रशिक्षण एवं समर कैंप में बैगा बच्चों को नया आत्मविश्वास मिला। इस अभिनव कार्यक्रम के माध्यम से जिले के बच्चों को निःशुल्क तैराकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इससे बैगा बच्चों में जल सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ खेल कौशल का भी विकास हुआ। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षित कोचों द्वारा बच्चों को तैराकी की बुनियादी एवं उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आवास, भोजन, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं आवश्यक खेल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और टीम भावना का विकास हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
छात्रावास अधीक्षकों की पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में उतरे टी.एस. सिंहदेव, बोले– मांगें जायज, अधीक्षक के साथ सहायक अधीक्षक भी हो
छात्रावास अधीक्षकों की पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में उतरे टी.एस. सिंहदेव, बोले– मांगें जायज, अधीक्षक के साथ सहायक अधीक्षक भी हो
November 14, 2026
छात्रावास अधीक्षकों की पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में उतरे टी.एस. सिंहदेव, बोले– मांगें जायज, अधीक्षक के साथ सहायक अधीक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

     जिला प्रशासन के सहयोग से तरणताल नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा में 15 मई से 2 जून तक आयोजित आवासीय प्रशिक्षण में 16 बैगा जनजाति के खिलाड़ी बच्चे शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को जल दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के साथ-साथ उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना रहा। इस पहल से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी तैराकी जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम से लाभान्वित बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ा है। कई बच्चों ने पहली बार तैराकी सीखकर जल के प्रति अपने भय पर विजय प्राप्त की है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि
November 14, 2026
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!