LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

अधूरी नाली निर्माण से ग्रामीण का घर संकट में, पीड़ित महिला ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

अधूरी नाली निर्माण से ग्रामीण का घर संकट में, पीड़ित महिला ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

 

जीशान अंसारी
खोंगसरा/कोटा।कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत आमागोहन में अधूरी नाली निर्माण का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 3 की निवासी श्रीमती मुन्नी बाई सिरसों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोटा को लिखित शिकायत सौंपकर सरपंच हेमसिंह एवं सचिव राजेश उइके पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने अधूरी नाली निर्माण से उनके घर और खेत को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान के तहत भदौरा में लगा सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
सेवा संकल्प अभियान के तहत भदौरा में लगा सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
September 29, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत भदौरा में लगा सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी राशनकार्ड, ई-केवाईसी, आधार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के अनुसार, उनके घर के सामने जेसीबी मशीन से नाली की खुदाई की गई, लेकिन लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया। लगातार बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर रहा है, जिससे पानी घर और खेत की ओर बह रहा है। महिला का कहना है कि इससे मकान की दीवारों में दरारें आने लगी हैं और घर गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है। साथ ही खुले गड्ढे से बच्चों एवं राहगीरों के लिए भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उन्होंने कई बार पंचायत से निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका यह भी कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और अधूरे निर्माण को तत्काल पूरा कराने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
September 29, 2026
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर 7 एवं 8 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत आमागोहन में पूर्व कार्यकाल के दौरान नाली, सड़क सहित कई विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर की गई थीं। उनका कहना है कि शिकायतों के बाद जांच शुरू हुई और दबाव बनने पर नाली की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों का यह भी दावा है कि पंचायत से संबंधित शिकायतों की जांच विभिन्न स्तरों पर पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और वे मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
September 29, 2026
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ 'हर्बल प्रोडक्ट' की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद पीड़ित परिवार को राहत और मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!