LIVE UPDATE
दुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सार्थक फाउंडेशन ने प्राथमिक शाला सरखोर के बच्चों को बांटे रेनकोट, शिक्षा में बाधा न आने का दिया संदेश

सार्थक फाउंडेशन ने प्राथमिक शाला सरखोर के बच्चों को बांटे रेनकोट, शिक्षा में बाधा न आने का दिया संदेश

सरखोर।सार्थक फाउंडेशन द्वारा 24 जून को प्राथमिक शाला सरखोर में अध्ययनरत नन्हे विद्यार्थियों को रेनकोट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बरसात के मौसम में बच्चों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखना और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नीलिशा गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसी सोच के साथ फाउंडेशन द्वारा रेनकोट वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया भी घेरे में
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया भी घेरे में
September 19, 2026
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेनकोट पाकर बच्चों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे बिना किसी परेशानी के बारिश के दौरान भी विद्यालय आ सकेंगे और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे।

कार्यक्रम में सार्थक फाउंडेशन की सचिव श्रीमती वाय. पद्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती नीता जैन, श्रीमती नमिता मित्तल सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन पेंड्रा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!