LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

कुलदेवता बागेश्वर महादेव का जलाभिषेक, मेधावी विद्यार्थियों और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

कुलदेवता बागेश्वर महादेव का जलाभिषेक, मेधावी विद्यार्थियों और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 1 अगस्त। श्री बागेश्वर कसौधन वैश्य गुप्ता समाज, गौरेला-पेंड्रा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी केशरवानी भवन, गौरेला में समाज के कुलदेवता श्री बागेश्वर महादेव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के स्वजातीय बंधु सपरिवार शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दौरान भगवान शंकर की प्रतिमा का दूध, जल एवं बेलपत्र से अभिषेक कर समाज की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की गई। इसके बाद समाज की ओर से शिक्षा, प्रशासन और तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में रिद्धि गुप्ता (पुत्री सलिल एवं आशा गुप्ता), जिन्होंने महाराष्ट्र में सिविल जज का पद प्राप्त किया, डॉ. आयुषी गुप्ता (पुत्री संजय एवं ममता गुप्ता), जिन्होंने बीएएमएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर चिकित्सा क्षेत्र में सफलता हासिल की तथा वर्तमान में पीजी की तैयारी कर रही हैं, और सेजल गुप्ता (पुत्री शैलेश एवं ज्योति गुप्ता), जिनका गूगल में कैंपस चयन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ, प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आयुष गुप्ता और मौलिक गुप्ता सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार शरद गुप्ता (दाऊ भैया) की उपस्थिति में समाज के वरिष्ठ सदस्यों नर्मदा प्रसाद गुप्ता (86 वर्ष), उर्मिला गुप्ता (82 वर्ष), मुरारी लाल गुप्ता (75 वर्ष), मीना गुप्ता (73 वर्ष) और तुलसा देवी गुप्ता (75 वर्ष) का सम्मान किया गया। वहीं स्वजातीय जनगणना में विशेष सहयोग के लिए पीयूष गुप्ता को प्रदेश संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला प्रकोष्ठ में संगठनात्मक बदलाव करते हुए कार्यकाल पूर्ण होने पर आशा गुप्ता के स्थान पर सर्वसम्मति से बसंती गुप्ता को महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही योगिता गुप्ता एवं सोनल गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, लक्ष्मी गुप्ता एवं अर्चना गुप्ता को जिला सचिव तथा शीतल गुप्ता एवं आराधना गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर “कसौंधन ज्योति जनगणना पत्रिका” का भी विमोचन किया गया, जिसमें देश एवं प्रदेश के विवाह योग्य युवक-युवतियों की जानकारी प्रकाशित की गई है।

समारोह में जिले भर से समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और प्रतिभा सम्मान से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!