LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पेट में कैंसर की शुरुआत होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर कर देते हैं इग्नोर

बीमारी में लोगों को कब कब से क्या हो जाते हैं..पेट में कैंसर की शुरुआत होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर कर देते हैं इग्नोर

रायपुर /Stomach Cancer Symptoms: पेट में कैंसर होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से

ये खबर भी पढ़ें…
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक
May 27, 2026
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वुशू संघ द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


Symptoms Of Stomach Cancer: कैंसर एक बेहद गंभीर और जानलेवा बीमारी है। हर साल दुनियाभर में लाखों लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते हैं। कैंसर कई प्रकार के होते हैं, जिसमें पेट का कैंसर भी शामिल है। इसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है। दरअसल, पेट का कैंसर तब होता है, जब पेट के अंदर ट्यूमर कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं। पेट में कैंसर होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। लेकिन चूंकि ये लक्षण पेट से जुड़ी सामान्य समस्याओं की तरह ही होते हैं, इसलिए अक्सर लोग इन्हें पहचान नहीं पाते हैं। उचित समय पर इलाज न लेने से यह धीरे-धीरे शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है, जिससे जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि, पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर इलाज लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने फोर्टिस कैंसर संस्थान, वसंत कुंज के मेडिकल ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के निदेशक डॉ अमित भार्गव से बात की। तो आइए, इस लेख में जानते हैं पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से

पेट में दर्द होना

ये खबर भी पढ़ें…
गोबर खाद घोटाले में दूसरी बड़ी कार्रवाई: मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश खैरवार निलंबित, GPM वन विभाग में मचा हड़कंप
गोबर खाद घोटाले में दूसरी बड़ी कार्रवाई: मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश खैरवार निलंबित, GPM वन विभाग में मचा हड़कंप
May 27, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) : वन विभाग में बहुचर्चित गोबर खाद घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेट में कैंसर होने पर मरीज को पेट में तेज दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। यह अस्पष्ट और लगातार हो सकता है और अक्सर पेट के ऊपरी हिस्से में होता है। ट्यूमर का साइज बढ़ने के साथ ही पेट में दर्द की तीव्रता भी बढ़ सकती है। अगर आपको लगातार पेट दर्द की समस्या बनी हुई है, तो ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पेट में ब्लोटिंग होना

ये खबर भी पढ़ें…
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
May 27, 2026
“जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गलत खानपान के कारण अक्सर पेट में ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। लेकिन अगर लंबे समय तक ब्लोटिंग की समस्या बनी हुई है, तो यह पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर आपको हमेशा पेट फूला हुआ महसूस होता है, तो इस लक्षण को नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलाकर चेकअप करवाना चाहिए ताकि ब्लोटिंग के सही कारण का पता चल सके।


खाना निगलने में परेशानी होना गैस्ट्रिक कैंसर के हैं संकेत! जानिए इससे बचने के उपाय और उपचार
मल में खून आना सिर्फ बवासीर का लक्षण नहीं! इस अंग में कैंसर की वजह से भी आता है मल में खून, जानें बचाव का तरीका

Stomach कैंसर : कैंसर का 14वां सबसे आम प्रकार है पेट का कैंसर, इस बीमारी के होने पर शरीर में दिखते हैं ये 9 लक्षण

सीने में जलन

सीने में जलन और दर्द भी पेट के कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, पेट में कैंसर होने की स्थिति में पाचन क्रिया खराब हो जाती है। इसकी वजह से सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या ट्रिगर हो सकती है। अगर आपको भी लंबे समय से इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

उल्टी और मतली महसूस होना

हर समय उल्टी और मतली जैसा महसूस होना पेट के कैंसर का एक गंभीर लक्षण हो सकता है। दरअसल, ऐसा पाचन में खराबी के कारण होता है। कैंसर बढ़ने पर ये लक्षण और अधिक बढ़ सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।

मल से खून आना

पेट में कैंसर होने पर मल से खून आने की समस्या हो सकती है। यह गहरे, रुके हुए मल (मेलेना) या लाल रक्त के रूप में दिखाई दे सकता है। इस लक्षण को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। सही समय पर इलाज न लेने से या समस्या समय के साथ और गंभीर होने लगती है। ऐसे में, ऐसे लक्षण नजर आते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!