LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सुंदरपुर ग्राम पंचायत में राशन वितरण में लाखों की धांधली, ग्रामीणों में आक्रोश!

सुंदरपुर ग्राम पंचायत में राशन वितरण में लाखों की धांधली, ग्रामीणों में आक्रोश

सौरभ साहू/सूरजपुर, भैयाथान ब्लॉक – सुंदरपुर ग्राम पंचायत की राशन दुकान में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो-तीन महीनों से उनका राशन बिना उनकी जानकारी के निकाल लिया गया है। इस मामले की जांच के दौरान, ग्रामीणों ने बताया कि उनके फिंगरप्रिंट्स का उपयोग कर उनके नाम से राशन उठा लिया गया है, जबकि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।ग्रामीणों का आरोप है कि राशन दुकान संचालकों ने उनके नाम पर फर्जी तरीके से राशन निकाल लिया है। जब उनसे इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने इस तरह के किसी भी मामले से इनकार किया। यह विरोधाभास तब स्पष्ट हुआ जब ग्रामीणों ने राशन वितरण की स्थिति पर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की।ग्राम पंचायत के सरपंच से बात करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले तीन महीनों में एक महीने का चावल बकाया है। सरपंच ने यह भी कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्दी ही जांच पूरी होगी।
खंड अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई, उन्होंने यह कहते हुए आश्वासन दिया कि यह मामला जांच का विषय है और तत्काल इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।ग्रामवासियों का सवाल है कि क्या यह मामला भी अन्य ग्राम पंचायतों की तरह सिर्फ जांच के आश्वासन तक ही सीमित रहेगा, या फिर इन भ्रष्टाचारियों पर जल्द ही कार्यवाही होगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा और दोषियों को सजा मिलेगी।इस घटनाक्रम ने गांव के लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस मामले का समाधान निकलेगा। प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!