LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

हद है.. एक ब्वायफ्रेंड के लिए युवतियों ने नोंचे बाल

हद है.. एक ब्वायफ्रेंड के लिए युवतियों ने नोंचे बाल

सरगुजा। छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले के पीजी कॉलेज के पास दो युवतियों में जमकर मारपीट हो गई। ब्वायफ्रेंड को लेकर दोनों में मारपीट हुई है। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डाल दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक गांधी नगर थाना क्षेत्र में पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे कुछ युवतियां खड़ी थीं। अचानक से उनमें से 2 के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक लड़की ने दूसरी के बाल पकड़कर खींचते हुए कहा कि, वह मेरा ब्वायफ्रेंड है। इसके बाद थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक तो दूसरी के बाल पकड़कर लगातार खींचे जा रही थी। उसकी टी-शर्ट खींच रही थी। इस बीच दो युवतियां और वहां मौजूद एक युवक उन्हें छुड़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं मानतीं। मारपीट करता देख वहां लोगों की भीड़ लग जाती है। लोग उन्हें लड़ता हुआ देखते रहते हैं, लेकिन कोई छुड़ाने आगे नहीं आया। काफी देर हंगामा चलता रहा, फिर युवतियां वहां से चली गईं। दोनों पक्षों की ओर से किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास मारपीट को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।

बताया गया कि एक युवती ने एक लड़के के साथ घूमते हुए कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इसे देखकर दूसरी युवती आक्रोशित हो गई और दोपहर में दोनों पीजी कॉलेज के पास मिलीं, तो उनमें मारपीट हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!