LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सिंगल विण्डो 2.0 पर वृहद कार्यशाला का आयोजन शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं एवं लाभों को अच्छे से समझते हुए जिले में अधिक से अधिक उद्योग लगाये – कलेक्टर  चंदन त्रिपाठी

सिंगल विण्डो 2.0 पर वृहद कार्यशाला का आयोजन
शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं एवं लाभों को अच्छे से समझते हुए जिले में अधिक से अधिक उद्योग लगाये – कलेक्टर  चंदन त्रिपाठी

सौरभ साहू/कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा सिंगल विण्डो 2.0 पर एक वृहद कार्यशाला का आयोजन, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर ने सभी व्यवसायीयों एवं उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं एवं लाभों को अच्छे से समझते हुए जिले में अधिक से अधिक उद्योग लगाये। उन्होंने कार्यालय में पूरे जिले के औद्योगिक विकास की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए व्यवसायियों की समस्याओं एवं सुझाव को सुना। महाप्रबंधक श्री एम बड़ा, द्वारा सिंगल विण्डो 2.0 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देवसाय द्वारा छत्तीसगढ़ में सिंगल विण्डों 2.0 की शुरूवात की गयी है। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के द्वारा 16 विभागों की 90 सुविधाएं/लाइसेंस आदि की प्रक्रिया एक बेवसाइड के माध्यम से दी जाएगी। एवं आने वाले समय में सम्बंधित सुविधाओं को एक ही बेवसाइड से प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में सी.ए. अरिहंत कुमार बोथरा द्वारा सिंगल विण्डो की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होने बताया की शासन द्वारा दिए जाने वाली सब्सिडी जो की 40 से 50 प्रतिशत तक एवं अधिकतम 70 लाख मे 350 लाख तक है। साथ ही उद्योगों के लगाने हेतु लिए जाने वाले ऋण पर लगभग 65 से 70 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान आदि सुविधा छ0ग0 शासन द्वारा दी जाती है। कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधा एवं लाभों पर विस्तृत चर्चा की गयी।
इस कार्यशाला में जिले में कार्यरत समस्त इकाई स्वामी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य, बैंक प्रतिनिधि, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!