LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

स्वामी आत्मानंद की छात्राओं से छेड़छाड़, डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग…

स्वामी आत्मानंद की छात्राओं से छेड़छाड़, डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग…?

बचाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन की हो रही किरकिरी

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धमतरी/ हेल्थ चेकअप के बहाने स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी डॉक्टर को अब तक बर्खास्त नहीं किया गया है। इससे शासन प्रशासन की किरकिरी हो रही है। विष्णु के सुशासन में कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्राओं के परिजनों ने मीडिया के माध्यम से डॉक्टर की सेवा समाप्त करने की मांग उठाई है।

नियम के मुताबिक जाते ही सेवा समाप्त लेकिन नहीं हुई कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदाकर्मी डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज होते ही उसकी सेवा समाप्त हो जाना चाहिए था। उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी आरोपी डॉक्टर को बचाने में जुटे हुए है। यही कारण है कि संविदाकर्मी होने के बावजूद उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि ऐसे मामलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनएचएम द्वारा सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाती रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डॉक्टर के भय से कांप रहे सीएमएचओ के हाथ

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खबर यह भी है कि धमतरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के जिम्मेदार अफसरों ने डॉक्टर के भय से उसकी सेवा समाप्त नहीं की है। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर कुलदीप आनंद के खिलाफ पूर्व में भी महिलाओं के साथ बदसलूकी के मामले सामने आये थे। लेकिन तत्कालीन सीएमएचओ ने उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।

पुलिस को विभाग ने नहीं दी जानकारी

दूसरी ओर जब स्कूली छात्राओं के साथ डॉक्टर ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया तब भी सीएमएचओ डॉ.यूएल कौशिक ने व्यस्तता का बहाना बनाते हुए पुलिस को इस मामले की लिखित जानकारी नहीं दी। ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि पूरा स्वास्थ्य विभाग इस बदमाश डॉक्टर को बचाने में जुटा हुआ है। वहीं, धमतरी पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने सीएमएचओ से पुलिस को घटना की जानकारी देने में देरी करने को लेकर नोटिस जारी किया है। उसमें सीएमएचओ ने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए जिम्मेदारी से पल्लाझाड़ लिया है। जबकि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा से संबंधित मामलों में ऐसी लापरवाही भारी पड़ सकती थी।

आरोपी डॉक्टर आखिर कब होगा बर्खास्त
स्कूल की मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ की घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले डॉक्टर पर मेहरबानी के कारण जिला प्रशासन की किरकिरी हो रही है। उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। आखिर क्या वजह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा छेड़छाड़ के संगीन मामले में आरोपी डॉक्टर का बचाव किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!