LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

व्याख्याता एवं प्राचार्य पदों की पदोन्नति की मांग को लेकर 17 दिसंबर को संचालनालय एवं मंत्रालय के समक्ष प्रदर्शन

व्याख्याता एवं प्राचार्य पदों की पदोन्नति की मांग को लेकर 17 दिसंबर को संचालनालय एवं मंत्रालय के समक्ष प्रदर्शन

रायपुर:-छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय सचिव आलोक शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला तथा प्रधान पाठक मंच के प्रांतीय संयोजक रमाकांत झा के सामूहिक नेतृत्व में, विगत दस वर्षों से प्राचार्य पद की तथा आठ वर्षों से व्याख्याता पद की लंबित पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के सामूहिक नेतृत्व में राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ प्राचार्य एवं व्याख्याता पदोन्नति फोरम का गठन करते हुए निर्णय लिया है कि आगामी 17 दिसंबर 2024 को पूरे राज्य से नियमित एवं एल . बी. संवर्ग के शिक्षक,व्याख्याता एवं प्रधान पाठक एकत्रित होकर संचालनाय एवं मंत्रालय के समक्ष एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।
छत्तीसगढ़ के शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय सचिव आलोक शुक्ला ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में पदोन्नति कोटे के विगत आठ वर्षों से रिक्त प्राचार्य के 3576 पद,व्याख्याता के 8203 पदों पर पदोन्नति नहीं होने के लिए प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री,शिक्षा सचिव तथा संचालक लोक शिक्षण को सीधे तौर पर जिम्मेदार मानते हुए कहा कि विगत पांच वर्षों से हर वर्ष, प्राचार्य पदोन्नति की पात्रता रखने वाले व्याख्याता एवं प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय का गोपनीय चरित्र तथा चल-अचल संपत्ति का विवरण मांगने के बावजूद पदोन्नति आदेश जारी नहीं होने के कारण प्रति वर्ष हजारों की तादात में व्याख्याता एवं प्रधान पाठक बिना पदोन्नति पाए सेवा निवृत हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बजट सत्र में 18 फरवरी 2024 को विधान सभा में तत्कालीन शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छः माह में व्याख्याता तथा प्राचार्य पद की पदोन्नति पूर्ण करने का आश्वाशन देने के बाद भी पदोन्नति नहीं होने से शिक्षकों में प्रशासन के खिलाफ बहुत आक्रोश है।श्री शुक्ला ने कहा कि सभी शिक्षक संगठनों की ओर से सरकार को अल्टीमेटम देकर पदोन्नति आदेश जारी करने की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया है और यदि पदोन्नति की कार्यवाही निर्धारित समय सीमा में पूर्ण नहीं हुई तो आगामी 17 दिसंबर 2024 को प्रदेश भर से पदोन्नति की पात्रता रखने वाले शिक्षक संवर्ग एकत्रित होकर शिक्षा सचिव एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय का ध्यानाकर्षण करने हेतु इंद्रावती एवं महानदी भवन के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!