झमाझम खबरें
जिले में प्राचार्यों की मनमानी चरम पर अति महत्वपूर्ण कार्यों में भी कर रहे मनमानी

जिले में प्राचार्यों की मनमानी चरम पर
अति महत्वपूर्ण कार्यों में भी कर रहे मनमानी
गौरेला पेंड्रा मरवाही। बोर्ड परीक्षा की समाप्ति पश्चात जिले के पेंड्रा स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय(अंग्रेजी माध्यम) में इन दिनों बोर्ड की कापी जाँचने का कार्य चल रहा है और इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों में पदस्थ व्याख्याताओं की ड्यूटी लगाई गई है परंतु अभी तक कई स्कूलों के प्राचार्यों द्वारा अपने स्कूल के संबंधित शिक्षकों को अपनी मनमर्जी करते हुए बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांचने जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य हेतु कार्यमुक्त नहीं किया गया है जोकि गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता का परिचायक है।
अब देखने वाली बात होगी कि इस गंभीर मामले पर कलेक्टर या विभाग क्या कार्यवाही करते हैं।















