LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिला अस्पताल में हंगामा: कोटा विधायक प्रतिनिधि के साथ मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

मिथलेश आयम/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल में बीती रात एक बड़ा विवाद सामने आया, जिसमें अस्पताल के कर्मचारी ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि सीनू राव के साथ मारपीट कर दी। यह पूरी घटना अस्पताल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक प्रतिनिधि सीनू राव और अस्पताल कर्मचारी यादवेंद्र कश्यप के बीच अस्पताल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत चल रही थी, जो अचानक विवाद में बदल गई। कहा जा रहा है कि बातचीत के दौरान कर्मचारी यादवेंद्र कश्यप ने सीनू राव को पहचानने से इनकार करते हुए आक्रामक रुख अपनाया और इनोवा गाड़ी से उतरते ही उनकी गर्दन पकड़ ली। इसके बाद उन्होंने लात-घूंसे चलाए, वहीं यादवेंद्र के साथ मौजूद उनके पिता ने भी चप्पल से मारपीट की।CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल के अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और प्रबंधन को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे यह हाथापाई तक पहुंच गया।घटना के बाद विधायक प्रतिनिधि सीनू राव ने मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी यादवेंद्र कश्यप जिला अस्पताल की प्रबंधन टीम का हिस्सा हैं और उन पर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी है। उनका यह व्यवहार कहीं न कहीं अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को भी उजागर करता है।

फुटेज के अनुसार, गाड़ी से उतरता हुआ शख्स अस्पताल कर्मचारी है, जबकि ब्लैक लोअर में नजर आ रहा व्यक्ति विधायक प्रतिनिधि सीनू राव हैं। 👉 फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान आना बाकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!