LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

छत्तीसगढ़ कर्मचारी–अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने फेडरेशन की 22 अगस्त की हड़ताल से किया किनारा डीए एरियर्स सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से चर्चा का रास्ता अपनाएगा मोर्चा

छत्तीसगढ़ कर्मचारी–अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने फेडरेशन की 22 अगस्त की हड़ताल से किया किनारा

डीए एरियर्स सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से चर्चा का रास्ता अपनाएगा मोर्चा

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त*
अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त*
June 24, 2026
*अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही/रायपुर:-फेडरेशन द्वारा घोषित 22 अगस्त की हड़ताल में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा शामिल नहीं होगा। इस संबंध में मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल के स्थान पर अब वे अपनी लंबित मांगों पर सरकार से सीधी चर्चा का रास्ता अपनाएंगे।

दरअसल, संयुक्त मोर्चा के घटक संगठन – छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ एवं संयुक्त मोर्चा – की 13 अगस्त को इंद्रावती भवन में बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की प्रमुख सात सूत्रीय मांगों – जिनमें डीए एरियर्स का भुगतान प्रमुख है – को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
June 24, 2026
*वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* रायपुर, 24...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोर्चा के नेताओं ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में हड़ताल का रास्ता कर्मचारियों और आम जनता दोनों के लिए कठिनाई बढ़ा सकता है। इसके बजाय संगठन ने यह ठाना है कि मुख्यमंत्री के विदेश प्रवास से लौटने के बाद प्रतिनिधि मंडल उनसे मुलाकात करेगा और मांगों का निराकरण कराने का प्रयास करेगा।

छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय सचिव आलोक शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा –

ये खबर भी पढ़ें…
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
June 25, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) स्थित जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में संचालित जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“कर्मचारी–अधिकारी संयुक्त मोर्चा की प्राथमिकता अब बातचीत और समाधान है। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय तय किया गया है। हमें भरोसा है कि सरकार हमारी मांगों को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करेगी।”

 

*प्रमुख मांगें……

# डीए एरियर्स का भुगतान

# सात सूत्रीय अन्य लंबित माँगों पर निर्णय

# समयमान वेतनमान, पदोन्नति व अन्य सेवा संबंधी विषय

इस निर्णय के बाद यह साफ हो गया है कि फेडरेशन की 22 अगस्त की हड़ताल में संयुक्त मोर्चा शामिल नहीं होगा, और अब पूरा ध्यान मुख्यमंत्री के साथ होने वाली चर्चा पर केंद्रित होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!