LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

प्राचार्य के पद पर पदोन्नति देने की मांग को लेकर प्रदेश के व्याख्याताओं और प्रधान पाठकों द्वारा नया रायपुर में निकली गई रैली,

प्राचार्य के पद पर पदोन्नति देने की मांग को लेकर प्रदेश के व्याख्याताओं और प्रधान पाठकों द्वारा नया रायपुर में निकली गई रैली,

स्थित इंद्रावती भवन से लेकर महानदी भवन (मंत्रालय) तक रैली निकाली गई एवं रैली के बाद मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ प्राचार्य एवं व्याख्याता पदोन्नति फोरम के आव्हान पर 17 दिसंबर को बड़ी संख्या में प्रदेश के सभी जिलों के व्याख्याता एवं प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला हजारों की संख्या में नवा रायपुर पहुंचकर इंद्रावती भवन के सामने सभा का आयोजन कर संचालक लोक शिक्षण को ज्ञापन सौंपा गया तत्पश्चात् रैली निकालकर महानदी भवन (मंत्रालय) पहुंचकर मुख्य सचिव एवं शिक्षा सचिव को ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई कि प्राचार्य पद पर शीघ्र पदोन्नति दी जाए।

सभा को छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला, व्याख्याता संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा ,प्रधान पाठक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ भूपेन्द्र गिलहरे एवं प्रांतीय संयोजक श्याम वर्मा ने संबोधित किया । सभी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्राचार्य पद पर पदोन्नति लंबित है जिसके कारण प्रदेश भर के स्कूलों में वर्तमान में प्राचार्य के 3500 पद एवं व्याख्याता के लगभग 8 हजार पद खाली पड़े हैं और इसके कारण प्रदेश के 80 प्रतिशत हायर/हाई स्कूल प्राचार्य विहीन हैं।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय सचिव आलोक शुक्ला ने दी साथ ही श्री शुक्ला ने आगे कहा कि यदि शासन द्वारा शीघ्र पदोन्नति नहीं दी गई तो जल्द ही प्रदेश व्यापी आंदोलन की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!