LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंप्रदेशराजनीतीरायपुर

शिकायतों के घेरे में आए पटवारी पर कार्रवाई, मुख्यालय बना पेण्ड्रारोड_पटवारी निलंबित

शिकायतों के घेरे में आए पटवारी पर कार्रवाई, मुख्यालय बना पेण्ड्रारोड_पटवारी निलंबित

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही:- डिजिटल क्राफ्ट सर्वे जैसे अहम काम में लापरवाही बरतने और लगातार शिकायतों से घिरे पटवारी कमलेश सिंह तंवर को आखिरकार पद से हटना पड़ा। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड ने सोमवार को तंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
June 21, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेन-देन के आरोप भी रहे चर्चा में

ये खबर भी पढ़ें…
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
June 22, 2026
मिथलेश आयम, पसान/कटघोरा। कटघोरा वनमण्डल का अंतिम छोर इन दिनों वन विभाग के 'रक्षकों' की मेहरबानी से लकड़ी तस्करों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों की मानें तो तंवर पर सिर्फ कामचोरी ही नहीं बल्कि लेन-देन की शिकायतें भी लंबे समय से सामने आती रही थीं। ग्रामीणों और पक्षकारों का आरोप रहा कि बिना ‘सेवा शुल्क’ दिए न तो काम आगे बढ़ता था और न ही फाइलें। इन आरोपों ने ही उनके खिलाफ कार्रवाई को और पुख्ता कर दिया।

ऑनलाईन सिस्टम से दूरी – मोबाइल तक बंद

ये खबर भी पढ़ें…
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
June 22, 2026
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलंबन आदेश में कहा गया है कि पटवारी ने ऑनलाइन भुईंया और डिजिटल सर्वे से जुड़े कामों में बिल्कुल उदासीनता दिखाई। इतना ही नहीं, वह कार्यालयीन समय में मोबाइल तक बंद रखते थे, जिससे आम लोगों और राजस्व विभाग दोनों को परेशानी उठानी पड़ती थी।

प्रशासन ने दिखाई सख्ती

तंवर का मुख्यालय अब एसडीएम (राजस्व) कार्यालय, पेण्ड्रारोड तय किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें सिर्फ जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
राजस्व विभाग ने यह साफ संदेश दिया है कि – “जिम्मेदारी से बचने वालों पर अब सीधे कार्रवाई होगी।”

चर्चाओं में ‘कड़क कार्रवाई’

स्थानीय स्तर पर यह निलंबन चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कह रहे हैं कि यदि समय रहते ऐसे अफसर-कर्मचारियों पर लगाम कसी जाती, तो डिजिटल सर्वे कार्य में तेजी आती और लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ते।

Back to top button
error: Content is protected !!