LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

ग्राम धोबहर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 92 पाव अवैध गोवा व्हिस्की बरामद, आरोपी को भेजा जेल

ग्राम धोबहर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 92 पाव अवैध गोवा व्हिस्की बरामद, आरोपी को भेजा जेल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त मरवाही की टीम ने रविवार को ग्राम धोबहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से लाई गई अवैध विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की बरामद की है।

ये खबर भी पढ़ें…
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
September 12, 2026
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न 27 सितंबर को आयोजित होगी उल्लास कार्यक्रम की महा-परीक्षा,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुखबिर से सूचना मिलने पर आबकारी उप निरीक्षक तुलेश कुमार देशलहरे, मुख्य आरक्षक सुधीर मिश्रा एवं आरक्षक प्रकाश सिंह ठाकुर की टीम ने धोबहर में दबिश दी। दबिश के दौरान प्रेमा सोनी के आधिपत्य से 92 नग पाव (कुल मात्रा 16.560 बल्क लीटर) गोवा व्हिस्की विदेशी मदिरा जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपी वैध लाइसेंस के बिना अवैध रूप से शराब रखने और बेचने की तैयारी में था, जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास योजना की शिकायत पर ‘स्पेशल क्लोजर’ से उठे सवाल, बिना अंतिम जांच शिकायत बंद करने का आरोप
आवास योजना की शिकायत पर ‘स्पेशल क्लोजर’ से उठे सवाल, बिना अंतिम जांच शिकायत बंद करने का आरोप
September 13, 2026
आवास योजना की शिकायत पर ‘स्पेशल क्लोजर’ से उठे सवाल, बिना अंतिम जांच शिकायत बंद करने का आरोप मृत हितग्राही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। आबकारी विभाग ने कहा है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध जिले में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी स्थान पर अवैध शराब के परिवहन, विक्रय या भंडारण की जानकारी हो, तो इसकी सूचना तुरंत आबकारी विभाग को दें ताकि अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रवादी मंच ‘टीम हल्ला बोल’ ने अनिल कुमार सोनवानी को बनाया प्रदेश फेसबुक प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
राष्ट्रवादी मंच ‘टीम हल्ला बोल’ ने अनिल कुमार सोनवानी को बनाया प्रदेश फेसबुक प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
September 13, 2026
राष्ट्रवादी मंच 'टीम हल्ला बोल' ने अनिल कुमार सोनवानी को बनाया प्रदेश फेसबुक प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राष्ट्रवादी मंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!