LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जुईली ग्राम पंचायत में 30 लाख से अधिक की कथित गड़बड़ी, सरपंच-पंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई जांच की गुहार

जुईली ग्राम पंचायत में 30 लाख से अधिक की कथित गड़बड़ी, सरपंच-पंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई जांच की गुहार

बिना कार्य कराए योजनाओं की राशि निकाले जाने का आरोप, जांच नहीं होने पर घेराव और आंदोलन की चेतावनी

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भरतपुर (एमसीबी),छत्तीसगढ़ के महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जुईली में 30 लाख रुपये से अधिक की कथित आर्थिक गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं में बिना किसी वास्तविक कार्य के ही राशि आहरित कर ली गई। विशेष रूप से रनिंग वाटर सप्लाई मरम्मत कार्य के नाम पर करीब 3 लाख 65 हजार 454 रुपये की निकासी बताई जा रही है, जबकि गांव में यह कार्य शुरू तक नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इसी तरह अन्य योजनाओं में भी राशि निकाली गई है, जिससे कुल गड़बड़ी का आंकड़ा लगभग 30 लाख 28 हजार 608 रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि जमीनी स्तर पर किसी भी कार्य का अस्तित्व नजर नहीं आ रहा है।

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि इस विषय में कई बार ग्राम सभा में जानकारी मांगी गई, लेकिन न तो ग्राम सभा प्रभारी और न ही सचिव द्वारा कोई स्पष्ट जवाब दिया गया। इसके अलावा जनपद पंचायत भरतपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जनपद पंचायत का घेराव करेंगे और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या रुख अपनाता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!