LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंप्रदेशराजनीतीरायपुर

“बच्चों की प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का सुनहरा अवसर है क्विज प्रतियोगिता, असफलता को सफलता की सीढ़ी मानें : अनिल”

पूर्व माध्यमिक शाला रूमगा में अंतर संकुल क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न – 38 में से 35 छात्रों ने लिया हिस्सा, अव्वल रहे प्रतिभाओं को मिला सम्मान

कोटमी/पेंड्रा। मरवाही विकासखंड के संकुल रूमगा में रविवार को पूर्व माध्यमिक शाला रूमगा के प्रांगण में अंतर संकुल सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 38 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 35 बच्चों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतियोगिता का उद्देश्य

इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को उभारना, उनमें प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति आत्मविश्वास जगाना और ज्ञान-विकास को प्रोत्साहित करना था। संकुल समन्वयक रामशरण किरण ने बताया कि सामान्यतः संकुल स्तर पर आयोजन होते रहते हैं, लेकिन इस बार अंतर संकुल स्तर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिससे प्रतियोगिता बच्चों के लिए और भी चुनौतीपूर्ण बनी।प्रतियोगिता की संरचना,अवधि : 1 घंटा,प्रश्नों की संख्या : 50 वस्तुनिष्ठ,विषय : छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, विज्ञान, खेलकूद, हिन्दी, अंग्रेजी एवं तार्किक प्रश्न।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रवेश शुल्क : पूर्णतः निशुल्क

विजेता विद्यार्थियों की सूची,प्रथम स्थान – देवेन्द्र, मिडिल स्कूल मटियाडांड,द्वितीय स्थान – गौरव सोनी, मिडिल स्कूल निमधा,तृतीय स्थान – अनिमेष, मिडिल स्कूल मगुरदा,टॉप टेन में स्थान पाने वाले:

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खुशी (गुल्लीडांड) – 4था, काजल उइके (निमधा) – 4था (संयुक्त), जय किशन (मटियाडांड) – 5वाँ, आर्यन (गुल्लीडांड) – 6ठा, पायल (रूमगा) – 7वाँ, उषा (मटियाडांड) – 7वाँ (संयुक्त), रानी देवी (रूमगा) एवं सिद्धि उपाध्याय (सेजेस मरवाही) – 8वाँ (संयुक्त), आस्था यादव (कटरा) एवं महेश (मटियाडांड) – 9वाँ (संयुक्त), मानकी (कटरा) – 10वाँ।

सभी विजेताओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनपद सदस्य किसमिस भानू ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा “आज का दौर प्रतियोगिता का है। विद्यार्थियों को हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं से न सिर्फ ज्ञान बल्कि अनुभव भी बढ़ता है। सफलता मेहनत और लगन से ही संभव है।”

अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल ने कहा –

“इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारती हैं और उन्हें आत्मविश्वासी बनाती हैं। यदि कोई विद्यार्थी इस बार स्थान नहीं बना पाया है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। परिश्रम और पढ़ाई से अगली बार और बेहतर प्रदर्शन संभव है।”

आयोजन में योगदान

कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य रोत्तम लाल पाव ने की। आयोजन में रामशरण किरण (प्रधानपाठक गुल्लीडांड एवं सीएसी रूमगा) और नीरज जायसवाल (सीएसी पथर्रा) की प्रमुख भूमिका रही। सहयोगियों में गोदावरी वर्मा, देवान पोर्ते, मन्वंतर मार्को, बलराम तिवारी का विशेष योगदान रहा।

संचालन गोदावरी वर्मा मैडम ने किया।

इस अवसर पर भजन सिंह धुर्वे, मनीष लांझेकर, कुमार गौरव, हरनारायण साहू, धीरेन्द्र उपाध्याय, दरबारी लाल बैगा, उदय सिंह ओट्टी सहित अनेक अभिभावक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!