LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

बच्चों को पढ़ाना छोड़ा, पुलिया बनाने में जुटे सहायक शिक्षक; निलंबन आदेश जारी” “जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा– शिक्षा व्यवस्था से समझौता बर्दाश्त नहीं”

बच्चों को पढ़ाना छोड़ा, पुलिया बनाने में जुटे सहायक शिक्षक; निलंबन आदेश जारी”

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा– शिक्षा व्यवस्था से समझौता बर्दाश्त नहीं”

ये खबर भी पढ़ें…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 9, 2026
*सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *संत शिरोमणि सेन जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।शिक्षा विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर अब प्रशासन का डंडा चलना शुरू हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्यवाही में सहायक शिक्षक सुधीर कुमार राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश 19 अगस्त 2025 की सुबह 10 बजे से लागू माना जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि सुधीर कुमार राय शिक्षक की जिम्मेदारी निभाने के बजाय ठेकेदारी का धंधा कर रहे थे। वे स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय सीसी रोड और पुलिया निर्माण जैसे कामों में व्यस्त थे। इस बात की शिकायतें लगातार प्रशासन तक पहुंच रही थीं। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सही पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

निलंबन आदेश में कहा गया है कि सेवा आचरण नियम 1965 और 1966 का उल्लंघन करते हुए शिक्षक ने न केवल अपने दायित्व की अवहेलना की, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की साख को भी ठेस पहुंचाई। निलंबन की अवधि में उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता (सब्सिस्टेंस अलाउंस) मिलेगा और मुख्यालय में ही रहना अनिवार्य होगा। उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी अलग से जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने कहा – “शिक्षक का पहला और सबसे बड़ा कर्तव्य बच्चों को शिक्षा देना है। अगर कोई अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ेगा और अनुशासनहीनता करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा व्यवस्था से समझौता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में पदस्थ कई कर्मचारियों पर लापरवाही और शिथिलता के आरोप लगते रहे हैं। इस कार्रवाई ने पूरे अमले को स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर कोई शिक्षक या कर्मचारी अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है।

Back to top button
error: Content is protected !!