LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान: कार्यकर्ताओं को मिला सोशल मीडिया और AI का प्रशिक्षण

मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हरिचंदा मंगल भवन, गौरेला में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष ने की।प्रशिक्षण वर्ग में जिले के समस्त कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, NAMO APP, SARAL APP सहित विभिन्न तकनीकी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदेश कार्यसमिति समिति सोशल मीडिया के पुष्पेंद्र मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग और संगठन को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने के गुर सिखाए। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत, सक्रिय और तकनीक-सक्षम बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान वक्ताओं का सम्मान किया गया एवं अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यकर्ताओं को नए दौर की चुनौतियों से निपटने के लिए डिजिटल टूल्स के व्यावहारिक उपयोग पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे ज्ञानवर्धन और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में प्रेरणादायी बताया। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से कार्यकर्ता तकनीकी रूप से दक्ष होंगे और संगठन का जनसंपर्क और प्रभावी होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
September 29, 2026
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ 'हर्बल प्रोडक्ट' की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
कोटा जनपद सीईओ युवराज सिन्हा पर गंभीर आरोप, चार साल से एक ही स्थान पर पदस्थापना पर भी उठे सवाल
कोटा जनपद सीईओ युवराज सिन्हा पर गंभीर आरोप, चार साल से एक ही स्थान पर पदस्थापना पर भी उठे सवाल
September 29, 2026
कोटा जनपद सीईओ युवराज सिन्हा पर गंभीर आरोप, चार साल से एक ही स्थान पर पदस्थापना पर भी उठे सवाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव  प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी जीतते हैं या फिर सीखते हैं:बीईओ संजय वर्मा

मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव प्रतियोगिता में भाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!